छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना लेकर आया श्वेता के जीवन में नई उम्मीद और सुरक्षा

– श्वेता ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

राजनांदगांव।  प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से आज एक और परिवार का वर्षों पुराना सपना साकार हुआ। डोंगरगढ़ विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बोरतलाव निवासी रतन सिंह को योजना के अंतर्गत नवनिर्मित पक्का आवास मिला। गृह प्रवेश के अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने रतन सिंह की पत्नी श्रीमती श्वेता बाई को नवनिर्मित घर में रिबन काटकर घर में प्रवेश कराया। श्वेता बाई नया घर मिलने पर बहुत प्रसन्नचित दिखी। श्वेता ने अपने गृह प्रवेश के अवसर पर आम पत्ते का तोरण और बैलून तथा अपने दरवाजे के दोनों तरफ केले के पत्ते से  साज-सज्जा की थी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों को अपने बीच पाकर श्वेता ने बहुत खुशी जाहिर की। जनप्रतिनिधियों ने श्वेता बाई को नया पक्का मकान मिलने पर हार्दिक बधाई दी और उनके सुखमय जीवन की कामना की।

This image has an empty alt attribute; its file name is 196-2-1024x682.jpeg

श्वेता ने बताया कि पक्के घर के साथ शौचालय भी बना है। उन्होंने कहा कि पक्का घर और शौचालय बनने पर चिंता से मुक्ति मिल गई है। श्वेता ने बताया कि वे स्वयं और उनके पति रतन सिंह मजदूरी का कार्य करते हैं। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका एक पक्का घर बन पाएगा, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से यह सोच हकीकत में बदल गई और एक सपना पूरा हो गया। इसके साथ ही पक्का शौचालय बनने से बहुत अच्छा हो गया। अब वे दोनों मजदूरी कार्य भी बिना चिंता से कर पा रहे हैं।

श्वेता बताती है कि उनका घर पहले खपरैल वाला कच्चे का था। जिससे बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। बारिश के दिनों में छोटे-छोटे जीव-जन्तु से बहुत परेशानी होती थी। बारिश के समय घर में पानी टपकना और सीलन रहता था। दिन के समय बारिश होने पर एक ध्यान घर की तरह हमेशा बना रहता था। जिसके कारण एक व्यक्ति को घर में ही रहना पड़ता था। अब पक्के आवास के कारण उन्हें इन समस्याओं से निजात मिल गई है। श्वेता बाई ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत उन्हें मिला यह घर उनके जीवन में नई उम्मीद और सुरक्षा लेकर आया है।

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

7 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

7 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

7 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

7 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

8 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

8 hours ago