नो वेहिकल जोन सहित पर्यावरण प्रेमियों द्वारा बर्ड पार्क बनाने की माग थी
राजनाँदगाँव:- नगर निगम राजनाँदगाँव द्वारा लाइब्रेरी नालंदा परिषद बनाए जाने को लेकर के पूजन किया जो विवादित हो चुका है पूर्व में राजनांदगांव के विधायक रमन सिंह जी ने दिग्विजय महाविद्यालय से एनुअल फंक्शन में घोषणा की थी कि साइंस कॉलेज परिसर में लाइब्रेरी का विस्तृत स्वरूप नालंदा परिसर लबनाया जाएगा परंतु दुर्भावना वस स्थल परिवर्तन करते हुए रानी सागर के नीचे शीशम के जंगलों के बीच जहां नगर निगम द्वारा बर्ड पार्क बनवाया जाना प्रस्तावित था उक्त जगह को चिन्हाकित कर लिया गया।

पूर्व पार्षद एवं युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष ऋषि शास्त्री का कहना है कि हमने बचपन से उस स्थान में शीशम पेड़ के जंगल देखे है जिन्हें काटने के लिए मार्किंग हो चुकी है उक्त स्थान पर शासन प्रशासन से पर्यावरण प्रेमियों द्वारा नो विहकल जोन एवं बर्ड पार्क बनाने की मांग की गई परन्तु पेड़ों को काटना अनुचित है नालंदा परिषर बनाने के लिए शहर के मध्य पर्याप्त जगह है।
एनएसयूआई प्रदेश सयुक्त महासचिव राजा यादव एवं छात्रनेता श्रेयस साहू का कहना है कि जब रमन सिंह जी ने साइंस कॉलेज परिसर में नालंदा परिसर बनाने की घोषणा की थी तो किन कारणों से स्थल का परिवर्तन करना पड़ा क्या डॉक्टर साहब की बातों को अधिकारी सीरियस लेना बंद कर दिए हैं। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव ऋषभ निर्मलकर एवं पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष राहुल साहू का कहना है कि एक ओर सरकार मां के नाम से पेड़ लगाने की योजना प्रारंभ कर रही है और दूसरी ओर जंगलों को काटा जा रहा है यह कितना उचित है आज हमने रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण एवं नालंदा परिसर के लिए सर्व सुविधा युक्त बनाने हेतु सुरक्षित जगह के चयन को लेकर के रचनात्मक संदेश दिया है।

