बताया जा रहा है कि दोनों फिल्म सिटी स्थित एक न्यूज चैनल में काम करते थे। इनकी पहचान गाजियाबाद के विजय नगर निवासी मनोज और गौरव के रूप में हुई है। रविवार सुबह सेक्टर-18 से गाजियाबाद की तरफ जाते समय एलिवेटेड रोड पर हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सेक्टर-24 कोतवाली पुलिस ने दोनों घायलों को पास स्थित कैलाश अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। यहां दोनों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दोनों फिल्म सिटी स्थित एक न्यूज चैनल में काम करते थे। इनकी पहचान गाजियाबाद के विजय नगर निवासी मनोज और गौरव के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के परिवार के लोगों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली सेक्टर-24 प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि दुर्घटना ट्रक के टक्कर मारने के कारण हुई है। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को तलाश कर रही है। 

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *