अर्जुनी बीती रात ग्राम मल्दी निवासी अजय वर्मा के घर के पार्किंग में रखी क्रेटा कार अचानक आग की चपेट में आ गई। घटना रात करीब 1:30 बजे घटी, जब परिवार के सदस्य सो रहे थे। आग की तेज लपटों को देखकर घरवालों की नींद खुली, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। कार पूरी तरह से जल चुकी थी। कार मालिक अजय वर्मा का आरोप है कि किसी ने जानबूझकर उनकी गाड़ी में आग लगाई है।

उन्होंने बताया कि एक संदिग्ध व्यक्ति, जिसे पहले मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ा गया था, इस घटना से पहले उनसे नाराजगी जता चुका था। अजय का कहना है कि आग लगने के बाद उस व्यक्ति को वहां से भागते हुए भी देखा गया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जली हुई कार का नंबर सीजी 18 एन 8276 है, जो अब पूरी तरह से खाक हो चुकी है। घटना की सूचना पुलिस थाना सुहेला ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और संदिग्ध व्यक्ति की तलाश जारी है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *