छत्तीसगढ़

CG : वार्ड नं. 28 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका पद हेतु अनंतिम सूची जारी

10 जून तक आमंत्रित किए गए दावा-आपत्ति

महासमुंद, वार्ड नं. 28 श्यामा प्रसाद मुखर्जी (पालना केन्द्र, कलेक्टर परिसर) में स्थित रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका पदों के लिए आमंत्रित आवेदनों की जांच उपरांत अभ्यर्थियों की अनंतिम सूची तैयार कर ली गई है। उक्त सूची को वार्ड कार्यालय एवं संबंधित आंगनबाड़ी केन्द्र में प्रदर्शित कर दिया गया है, ताकि अभ्यर्थियों को अवगत कराया जा सके।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवेदन पत्रों के साथ संलग्न दस्तावेजों के आधार पर यह सूची तैयार की गई है। अब अभ्यर्थियों से इस सूची के विरुद्ध दावा एवं आपत्ति आमंत्रित की गई है। इच्छुक आवेदक अपनी आपत्ति निर्धारित प्रारूप में उपयुक्त एवं वैध प्रमाण पत्र के साथ लिखित रूप में कार्यालय बाल विकास परियोजना अधिकारी, महासमुंद शहरी (कलेक्टर कार्यालय के पीछे) में प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा/आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 10 जून 2025, शाम 5 बजे तक है। निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

वार्ड पार्षद श्री विजय साव ने सभी संबंधित आवेदकों से अपील की है कि वे सूची का अवलोकन करें एवं यदि आवश्यक हो, तो समय सीमा के भीतर अपनी आपत्ति प्रस्तुत करें। यह प्रक्रिया पारदर्शिता सुनिश्चित करने एवं पात्र अभ्यर्थियों के चयन के उद्देश्य से अपनाई जा रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : गुरुग्राम में AI इंजीनियर ने महिला मित्र की चाकू मारकर हत्या की, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान …

CG : गुरुग्राम में AI इंजीनियर ने महिला मित्र की चाकू मारकर हत्या की, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान …

गुरुग्राम/भिलाई। हरियाणा के गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां…

11 minutes ago
CG : बीजापुर में हमले के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत …

CG : बीजापुर में हमले के घायल युवक की इलाज के दौरान मौत …

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आपसी विवाद के दौरान हुए जानलेवा हमले के मामले…

15 minutes ago
CG : DGP अरुण देव गौतम ने किया स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन …

CG : DGP अरुण देव गौतम ने किया स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन …

दुर्ग। पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दुर्ग पुलिस…

18 minutes ago
CG : तेज रफ्तार कार का कहर, स्कूटी सवार युवक की मौत, स्कूल मिनी बस से भी टकराई …

CG : तेज रफ्तार कार का कहर, स्कूटी सवार युवक की मौत, स्कूल मिनी बस से भी टकराई …

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में तेज रफ्तार का कहर लगातार जारी है। रविवार सुबह…

22 minutes ago
CG : धमतरी पुलिस की बड़ी पहल, NDPS और SAFEMA कानून पर अधिकारियों को दिया विशेष प्रशिक्षण …

CG : धमतरी पुलिस की बड़ी पहल, NDPS और SAFEMA कानून पर अधिकारियों को दिया विशेष प्रशिक्षण …

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के रूप में अपने कार्यकाल के अंतिम दिन धमतरी के पुलिस अधीक्षक…

58 minutes ago
खरगोन में टैंकर में भीषण ब्लास्ट: वेल्डिंग के दौरान हुआ विस्फोट, 500 मीटर दूर तक उड़े परखच्चे

खरगोन में टैंकर में भीषण ब्लास्ट: वेल्डिंग के दौरान हुआ विस्फोट, 500 मीटर दूर तक उड़े परखच्चे

खरगोन मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके…

59 minutes ago