राजनांदगांव बुधवार को आधे घंटे की बारिश के बाद शहर की गलियां और घरों में जल जमाव हो गया। सड़कों में पानी भरा वहीं नालियों का प्रदूषित पानी घरों में प्रवेश कर गया। इससे शहर में सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। लोगों को बदबू से परेशान होना पड़ा। राजीव नगर, चौखड़िया पारा, बसंतपुर, जिला अस्पताल के पास नालियों का पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर गया। वहां रहने वाले लोगों ने बताया कि पार्षद और निगम के अफसरों को कई बार बारिश में पानी प्रवेश करने की जानकारी दी गई लेकिन समाधान नहीं किया गया। बारिश के समय लोगों को परेशानी होती है।