– सभी निर्माणाधीन कार्यों को युद्ध स्तर पर पूर्ण करने के दिए निर्देश
– सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सभी अधिकारी एवं डॉक्टर करें कार्य
– जिला चिकित्सालय में नर्स एवं अन्य स्टॉफ का व्यवहार मरीजों के साथ अच्छा होना चाहिए
–  सफाई कर्मी एवं सुरक्षा गार्ड की भर्ती की गई
– 100 बिस्तर मातृशिशु अस्पताल में नया ओपीडी काउंटर खोला गया
– भोजन एवं नाश्ते के लिए निविदा की प्रक्रिया की गई पूर्ण

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने जिला चिकित्सालय में जीवन दीप समिति की बैठक ली। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में चल रहे मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य के संबंध में जानकारी ली तथा व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं डॉक्टर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य करें तथा जिला चिकित्सालय की अधोसंरचना एवं व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अपना योगदान दें। उन्होंने जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन पाईप लाईन कनेक्शन को चालू कराने तथा रख-रखाव के लिए कर्मचारी की नियुक्ति करने के लिए प्राक्कलन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने 100 बिस्तर मातृशिशु चिकित्सालय में सिपेज एवं चोक के संबंध में जानकारी ली।

This image has an empty alt attribute; its file name is 226-1-1024x588.jpeg

उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में नर्स एवं अन्य स्टॉफ का व्यवहार मरीजों के साथ अच्छा होना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि ई-हॉस्पिटल के सफल संचालन के लिए तथा आयुष्मान कार्ड के तहत शत-प्रतिशत क्लेम करने के निर्देश दिए गए थे। यह अच्छी बात है कि डाटा एण्ट्री ऑपरेटर की भर्ती के बाद आयुष्मान कार्ड के ब्लाकिंग का कार्य हो चुका है तथा 92 प्रतिशत आयुष्मान कार्ड ब्लाकिंग का कार्य जारी है। उन्होंने चिकित्सालय के गेट के सामने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए तथा हास्पिटल परिसर में दुकानदारों के मालिकों से किराया वसूली कहा।

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में प्लिंथ लेवल उठाए जाने के संबंध में जानकारी ली तथा जिला चिकित्सालय के लिए सीटी स्कैन, एक्स-रे मशीन सहित अन्य सुविधा के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय में रख-रखाव, वाटर कूलर, मरीजों के नाश्ते एवं भोजन की निविदा प्रक्रिया, सफाई, सुरक्षा एवं लाऊंड्री मशीन क्रय, पेयजल व्यवस्था करने के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि पार्किंग की व्यवस्था एवं सफाई की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए तथा जर्जर पार्किंग स्थल का उन्नयन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभागवार गहन समीक्षा की तथा सभी डाक्टर से प्रतिदिन के ओपीडी तथा माहवार ओपीडी के संबंध मेंं जानकारी ली। उन्होंने सभी निर्माणाधीन कार्यों को युद्ध स्तर पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों के परिजनों के ठहरने के लिए कमरे बनवाने के निर्देश दिए।

सिविल सर्जन डॉ. यूएस चंद्रवंशी ने बताया गया कि जिला चिकित्सालय में कलेक्टर के निर्देश पर सफाई कर्मी एवं सुरक्षा गार्ड की भर्ती की गई है। उन्होंने बताया कि दिए गए निर्देशों के परिपालन में समुचित प्रकाश, कूलर, पंखें की व्यवस्था की गई है। 100 बिस्तर मातृशिशु अस्पताल में नया ओपीडी काउंटर खोला गया है एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि भर्ती मरीजों के लिए भोजन एवं नाश्ते के लिए निविदा की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। इस दौरान नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, डिप्टी कलेक्टर प्रकाश टंडन, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, डीपीएम संदीप ताम्रकार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *