सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसा हुआ है. बिजली की बाड़ के संपर्क में आने से दो युवकों की मौत हो गई है. दरअसल, किसान रघु मांझी ने अपनी खेत में लगे फसल को मवेशियों से बचाने के लिए चारों ओर करंट की तार लगा रखी थी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मामला लखनपुर थाना क्षेत्र के के लोसगी पंडरीपानी गांव का है.

जानकारी के अनुसार, कुन्नी निवासी विष्णु माझी अपने ससुराल लोसगी पंडरीपानी में रहता था, जो नीरसाय यादव के घर में छप्पर सुधारने का काम करने गया हुआ था. इस दौरान शुक्रवार को शाम 7 बजे नीर साय यादव, विष्णु माझी को छोड़ने पानी से भरे खेत के रास्ते जा रहे थे. किसान रघु मांझी ने बिजली पोल से खेत में अवैध हुकिंग किया हुआ था.
नाला के पास पहुंचने पर विष्णु माझी खेत में तरंगित तार की चपेट में आ गया. विष्णु की मदद के लिए नीर साय यादव करंट हटाने की कोशिश की, लेकिन अनयंत्रित होकर तरंगित तार में गिर गया. दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. शनिवार सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने दोनों के शव क को पड़ा देखा और सूचना ग्रामीणों के साथ लखनपुर पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पंचनामा कर पीएम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है.
भोपाल गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…
रायपुर भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…
भोपाल श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…