राजनांदगांव। पूर्व प्राचार्य एवं समाजसेवी काशीनाथ दुबे पिताश्री स्व रामावतार दुबे का दिनांक 01 जून 2025 को प्रातः 9:15 बजे निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे।

श्री दुबे न केवल शिक्षा क्षेत्र में बल्कि समाजसेवा में भी अत्यंत सक्रिय रहे। वे स्टेट हाई स्कूल में प्राचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत होने के बाद गुरुनानक स्कूल एवं देवानंद जैन स्कूल में भी अपनी सेवा दिए थे। उनके पुत्र वीरेंद्र दुबे सरयूपारीय ब्राह्मण समाज के कोषाध्यक्ष हैं, वहीं संजय दुबे भी सामाजिक गतिविधियों से जुड़े हैं। एक सुपुत्री विजया पांडे रायपुर है।

उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 2:00 बजे उनके निवास स्थान बख्शी क्लिनीक के पीछे महेन्द्र नगर से निकल मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। इस दुखद समाचार से शिक्षाजगत एवं समाज में शोक की लहर है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *