अंबिकापुर। सरगुजा में म्युल अकाउंट के जरिये करोड़ो रूपये के लेनदेन करने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। एक ऐसे ही मामले में कृषि विभाग का कर्मचारी भी इसका शिकार हो गया। जहां परिचित युवको ने पीड़ित कर्मचारी का अकाउंट निजी बैंक में खुलवा दिया और उसके अकाउंट से कुछ ही दिनों में 1 करोड़ 80 लख रुपए का लेनदेन भी कर दिया। इसकी जानकारी पीड़ित कर्मचारियों को तब हुई जब बैंक ने उसे नोटिस जारी किया। पीड़ित की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने सुमित सिंह और अनुज सिंह नाम के दो युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। इतनी बड़ी रकम सट्टेबाजी की होने की आशंका है।

दरअसल, बताया यह जा रहा है कि, वैभव सूर्यवंशी कृषि विभाग का कर्मचारी है उसकी जान पहचान सुमित सिंह और अनुज सिंह से कुछ दिन पहले ही हुई थी। इन दोनों यूवको ने कर्मचारियों का अकाउंट आईडीबीआई बैंक में खुलवाया और उसकी चेक, बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड उन्होंने ही रख लिए।

कुछ दिन बाद कर्मचारी के पास आईडीबीआई बैंक का एक कर्मचारी पहुंचा और उसने बताया है कि उसके खाते में भारी लेनदेन हो रहा है और सेविंग खाते में इतना लेनदेन बैंक के नियम के विरुद्ध है। ऐसे में जब बैंक पहुंचकर जानकारी ली तो उसके नाम से दो अकाउंट मिले जिसमें सेविंग और करंट अकाउंट शामिल थे। इन दोनों खातों से करीब 1 करोड़ 80 लख रुपए का लेनदेन किया गया है। इस मामले में पीड़ित ने गांधीनगर पुलिस में अपराध दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में म्युल अकाउंट के जरिए रूपयो के लेनदेन का मामला दर्ज किया है साथ-साथ आगे की जांच करवाई की जा रही है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *