छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ से लखनऊ जा रही AC बस पलटी: महिलाओं और बच्चों सहित 20 घायल, एक गंभीर; निर्माणाधीन हाईवे के कारण हादसा

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में लखनऊ जा रही तेज रफ्तार एसी बस मंगलवार देर शाम अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके चलते बस में सवार महिलाओं और बच्चों सहित 20 यात्री घायल हो गए हैं। हादसे में घायल एक बच्चे की हालत गंभीर है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की सहायता से बस का शीशा तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन हाईवे के चलते बस स्लिप होकर खेत में जा गिरी थी। हादसा पांडातराई थाना क्षेत्र में हुआ है। 

जानकारी के मुताबिक, कबीरधाम से AC बस यात्रियों को लेकर लखनऊ के लिए निकली थी। अभी बस ग्राम परसवारा के पास मुख्य मार्ग से पोड़ी-पंडरिया नेशनल हाईवे पर पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई। रफ्तार तेज होने के चलते बस फिसलते हुए खेत में जा गिरी। इसके बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों और राहगीरों ने हादसा होते देखा तो बस के आगे का शीशा तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इसके साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। 

सड़क निर्माण में बरती जा रही अनियमितता
पोड़ी-पंडरिया एनएच 130ए का निर्माण कार्य चल रहा है। इससे एक तरफ सड़क की हाइट काफी ज्यादा है और दूसरी तरफ तीन से चार फीट का गहराई है। किसी जगह मार्ग डायवर्ट का बोर्ड भी नहीं लगाया गया है, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ठेकेदार की मनमानी से अधिकारियों को कोई सरोकार नहीं है। पहले भी लोगों ने मार्ग में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। इस मार्ग के निर्माण में लापरवाही बरते जाने को लेकर क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने केंद्रीय परिवहन मंत्री को पत्र भी लिखा था।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

2 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

2 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

2 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

2 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

3 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

3 hours ago