छत्तीसगढ़

CG : श्रवण यंत्र से हरिहर की जिंदगी में लौटी रौनक, फिर गूंजने लगी नाती-पोतों की मधुर आवाज

रायपुर, जशपुर जिले के ग्राम रौनी (तहसील सन्ना) निवासी 85 वर्षीय हरिहर यादव की जिंदगी में एक बार फिर से उम्मीद और खुशियों की नई किरण आई है। पिछले तीन वर्षों से श्रवण क्षमता खो चुके हरिहर अब फिर से सुन पा रहे हैं और यह संभव हो पाया है, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से मिले श्रवण यंत्र के माध्यम से।

हरिहर बताते हैं कि उन्हें अपनी नाती-पोतियों की आवाज सबसे ज्यादा याद आती थी। उम्र के इस पड़ाव पर जब सुनाई देना बंद हो गया, तो जीवन और भी अधिक कष्टप्रद हो गया था। उन्होंने अपनी समस्या को लेकर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन किया। उनकी विनम्र अपील पर तत्काल संज्ञान लिया गया और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उन्हें श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया।

श्रवण यंत्र पाकर हरिहर की आँखों में खुशी के आँसू थे। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कैंप कार्यालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, मेरे जीवन में फिर से उजाला लौट आया है। अब मैं अपने नाती-पोतों की हँसी और बातों को सुन सकता हूँ, यह मेरे लिए किसी वरदान से कम नहीं है। हरिहर ने यह भी कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री द्वारा बगिया में स्थापित कैंप कार्यालय एक मिसाल बन चुका है, जहाँ समय पर उचित मदद उपलब्ध हो रही है।

kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

1 hour ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

1 hour ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

2 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

3 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

3 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

3 hours ago