CG : अवैध संबंध के शक में परिवार पर जानलेवा हमला, मां की हत्या और 6 घायल ...

जगदलपुर,शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय आड़ावाल, जगदलपुर, जिला-बस्तर में दृष्टि बाधित छात्र-छात्राएँ कक्षा-1 ली से 12वी एवं श्रवण बाधित छात्र-छात्राएँ कक्षा-1ली से 10वी तक का शिक्षा ग्रहण किया जावेगा, जो कि बस्तर संभाग का एक मात्र दृष्टि बाधित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय है। अब शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सह बालक छात्रावास जगदलपुर जिला-बस्तर में कक्षा पहली से बारहवीं तक के लिए नवीन शैक्षणिक सत्र 2025-26 में प्रवेश की प्रक्रिया 16 जून 2025 से प्रारंभ होगा। विद्यालय में प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेज जैसे की 1. जन्म प्रमाण-पत्र (छायाप्रति) 2 स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टी.सी.) (मूल प्रति), 3 यूडीआईडी कार्ड (छायाप्रति) 4 दिव्यांगता प्रमाण पत्र (छायाप्रति), 5 आय प्रमाण पत्र (मूल प्रति), 6 जाति प्रमाण पत्र (छायाप्रति), 7 निवास प्रमाण पत्र (छायाप्रति), 8 आधार कार्ड (छायाप्रति), 9 बैंक पासबुक (स्पष्ट छायाप्रति), 10 राशन कार्ड (छायाप्रति) 11. दस नग रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, 01 नग फूल साईज रंगीन फोटो। महत्वपूर्ण निर्देश दृष्टि एवं श्रवण बाधित दिव्यांग बच्चें के प्रथम प्रवेश पर अभिभावक को विद्यालय में आना अनिवार्य है, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक में विद्यार्थी का मोबाईल नम्बर लिंक होना अनिवार्य है, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र अनिवार्यतः तहसीलदार, च्वाईस सेंटर से बनवाकर लाना होगा, बैंक पासबुक 12वीं की अंकसूची आधार कार्ड एवं  यूडीआईडी कार्ड में विद्यार्थी का नाम एक समान हो।  छात्रावास में निवासरत छात्र-छात्राओं को निःशुल्क भोजन, वस्त्र, बिस्तर, मनोरंजन, खेल सामग्रियों इत्यादि की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। अधिक जानकारी हेतु  तोमेश्वर सिन्हा +919302129002, हीरालाल परते +919617044067 से संपर्क कर सकते हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *