राजनांदगांव नगर निगम द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आनंद वाटिका में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां महापौर मधुसूदन यादव ने एक पेड़ मां के नाम कदम का पौधा लगाकर पर्यावरण की रक्षा के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ही आज पौधा नहीं लगाना है, बल्कि हर अच्छे दिन पौधे लगाकर उसकी रक्षा करनी है। एक पेड़ मां के नाम लगाने का शासन का उद्देश्य हम सबको भावनात्मक रूप से जोड़ना है। चूंकि मां के नाम पेड़ लगाएंगे तो उसकी रक्षा और कर्तव्य का बोध होगा और उसे हर साल बढ़ते हुए देखेंगे, तो जीवन में खुशहाली आएगी। मां का आशीर्वाद मिलेगा।

महापौर यादव ने कहा कि हमारा राजनांदगांव शहर हरा भरा रहे और पर्यावरण की दृष्टि से बेहतर हो, इस दिशा में हम सब मिलकर काम करेंगे। उन्होंने नागरिकों एवं समाज सेवियों, महिला समूहों से आज के शुभ अवसर पर अपील की है कि अपने घर एवं आस पास तथा रिक्त भूमि में पौधे लगाएं और उसकी देख भाल करें। शहर के विभिन्न स्थानों1 में इस वर्ष लगभग 7 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जो बिना जन भागीदारी के संभव नहीं है। अतः आप सब पौधरोपण में सहयोग करें।

प्लास्टिक के स्थान पर जूट या कपड़े के बैग उपयोग में लाएं पौध रोपण के पश्चात महापौर यादव ने पर्यावरण की रक्षा के लिए पृथ्वी और उसके प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा करने की कोशिश करने, सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री का उपयोग नहीं करने, प्लास्टिक बैग की जगह पेपर बैग और कपड़े के बैग का इस्तेमाल करने, पर्यावरण की सफाई का ध्यान रखने, कम से कम कचरा करने, ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने तथा उर्जा और पानी का संरक्षण करने शपथ दिलाई। आनंद वाटिका में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में अध्यक्ष पारस वर्मा, आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, सावन वर्मा, शैंकी बग्गा, राजा माखीजा, वर्षा सिन्हा, केवरा राय आदि मौजूद रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *