पखांजूर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर में पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, यह कई बड़ी नक्सल वारदातों में शामिल था।
बीएसएफ और जिला पुलिस बल ने घेराबंदी कर बिनागुंडा के जंगल से गिरफ्तारी की। पकड़ाए गए नक्सली का नाम राजू नुरुटी बताया जा रहा है। यह मामला छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का है।