cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

मोहला, युक्तियुक्तकरण की सार्थकता शिक्षा विभाग में देखने को मिल रहा है। जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत युक्तियुक्तकरण के पूर्व 13 प्राथमिक शाला शिक्षक विहीन विद्यालय था। इसी प्रकार 203 प्राथमिक शाला में केवल एक शिक्षक ही पदस्थ था। इसी के साथ 2 पूर्व माध्यमिक शाला केवल एक शिक्षकीय शाला था। युक्तियुक्तकरण से अब सभी 13 प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक की पदस्थापना कर ली गई है। साथ ही 203 एकल शिक्षक वाले प्राथमिक शाला में छात्र शिक्षक अनुपात में शिक्षकों की पूर्ति कर लिया गया है। साथ ही साथ 2 पूर्व माध्यमिक शाला जहां केवल एक ही शिक्षक पदस्थ था। वहां छात्र शिक्षक अनुपात के अनुसार शिक्षकों की पूर्ति सुनिश्चित कर लिया गया है। विद्यालय में शिक्षक समायोजन होने से गुणवत्तायुक्त शिक्षा की पूर्ति हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत प्राथमिक शाला में 101 एवं पूर्व माध्यमिक शाला में केवल 27 शिक्षा की अतिशेष किए गए हैं। इन अतिशेष शिक्षकों को आज आवश्यकता वाले विद्यालय में पदस्थ किया गया है। इस तरह से अब जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत सभी विद्यालयों में शिक्षकों की पूर्ति हो जाने से विद्यार्थियों के शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार होगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *