। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जून माह के अंतिम सप्ताह में छत्तीसगढ़ आएंगे। इस दौरान वे नक्सल ऑपरेशन में शामिल जवानों से मुलाकात करेंगे। नक्सल मोर्चे पर मिली कामयाबी पर केंद्रीय गृह मंत्री ने अधिकारियों का सम्मान किया है। अब जवानों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित करेंगे।
उल्लेखनीय है कि, पिछले महीने अबूझमाड़ में जवानों ने नक्सलियों के सुप्रीम लीडर बसव राजू को मार गिराया था। इस सफलता से गदगद होकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नक्सल अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस के आला अफसरों को दिल्ली बुलाया।
मुलाकात के बाद गृहमंत्री शाह ने ट्वीटर पर लिखा कि, हाल ही में एंटी नक्सल ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से भेंट कर इन अभियानों की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी। अभियानों को अपनी बहादुरी से सफल बनाने वाले जवानों से भी मिलने के लिए उत्सुक हूं और जल्द ही छत्तीसगढ़ जाकर उनसे भेंट करूंगा।
जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…
रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…