छत्तीसगढ़

CG : 5 महीने बाद लौटी लापता युवती, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

कोंडागांव। कोंडागांव जिले में जनवरी में लापता हुई 18 साल की रस्सो सलाम को पुलिस ने बरामद कर लिया है। फरसगांव के ग्राम नांगनबेड़ी की रस्सो बस्तर जिले के बकावंड थाना क्षेत्र के करप गांव में एक युवक के साथ रह रही थी। रस्सो के पिता प्रसाद सलाम ने बताया कि 9 जनवरी 2025 को बिना किसी को बताए घर से चली गई थी। परिजनों ने उसी दिन फरसगांव थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने इंस्पेक्टर संजय सिन्हा के मार्गदर्शन में ऑपरेशन तलाश शुरू किया।

महिला अधिकारी प्रमरी बाई नेताम के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। स्थानीय मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने करप गांव में दबिश दी। वहां से रस्सो को सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में रस्सो ने बताया कि वह अपनी मर्जी से वहां गई थी। इस ऑपरेशन में महिला आरक्षक भानुमति मरकामए यशवंत सेनए लोकेश मरकाम और हेमेंद्र शांडिल्य की टीम शामिल थी। रस्सो की वापसी से परिवार में खुशी का माहौल है। प्रसाद सलाम ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है।

kgnews

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

1 hour ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

1 hour ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

1 hour ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

1 hour ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

1 hour ago