छत्तीसगढ़

IED ब्लास्ट वाली जगह पर पहुंचे IG : शहीद ASP को दी श्रद्धांजलि, बोले- नक्सलियों ने सुर्खियों में रहने के लिए वारदात को दिया अंजाम

कोंटा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आईईडी ब्लास्ट में ASP आकाश राव गिरपुन्जे शहीद हो गए। मंगलवार को घटना का जायजा लेने के लिए बस्तर IG सुंदरराज पी. कोंटा पहुंचे। जहां उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए। थाना परिसर में शहीद आकाश राव को श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि देने के बाद बस्तर IG सुंदरराज पी. ने कहा कि, आकाश बीते डेढ़ वर्षो से क्षेत्र की शांति सुरक्षा विकास के लिए पूर्ण समर्पण के साथ सेवा दे रहे थे। नक्सलियों की कायराना करतूत के चलते वे आईईडी की चपेट में आ गए थे, काफी प्रयास के बाद भी उन्हें नही बचाया जा सका। आकाश राव की शहादत परिवार के लिए अपूर्ण छति है, संपूर्ण छग बस्तर एवमं सुकमा कोंटा पुलिस के लिए कभी पुरा नही कर पाने वाली छति है। माओवादियों के इस कायराना हरकत से हमारा मनोबल टूटेगा नही, हमारा जो संकल्प है, उसमें किसी प्रकार की रूकावट नही होगी। उल्टा शहीद आकाश राव एवं अन्य जितने भी वीर जवान क्षेत्र की सुरक्षा शांति विकास के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिए, साथ-साथ अनेक जनप्रतिनिधि क्षेत्र की जनता नक्सली हिंसा के शिकार हुए, उन बलिदानों से प्रेरणा लेकर बहुत जल्द नक्सल समस्या का समाधान करने के लिए हमारे टीम के प्रत्येक सदस्य समर्पण के साथ पुरा संकल्प के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि, वैसे भी नक्सल संगठन का अंत निश्चित एवमं विकट नजर आ रहा है। जिस तरीके से उनको झटका लगा है। उनके सेंटर कमेटी मेंबर से लेकर जनरल सेकेट्ररी अनेक पीएलजीए कैटरस के मुठभेड़ों में उनके डेड बॉडीज रिकवर किए गए हैं। अनेक नक्सली आत्मसमर्पण भी कर रहे हैं, कई गिरफ्तार भी हुए हैं। इस प्रकार माओवादी संगठन काफी हद तक सिमटता जा रहा है। अभी की स्थिति में आमने-सामने की लड़ाई में सुरक्षा बलों को छति पहुंचाने की स्थिति में नही है माओवादी। सुर्खियों में बने रहने की कायराना हरकत, प्रयास साजिश से हमारे संकल्प में रूकावट नहीं होगी और बेहतर ढंग से भारत सरकार छत्तीसगढ़ सरकार के स्पष्ट इरादे से क्षेत्र के जनता की मांग के अनुरूप नक्सल मुक्त बस्तर नक्सल मुक्त भारत के लिए आगे कदम रखेंगे।

Raman dwivedi

Recent Posts

एमपीसीए इमर्जिंग टीम में विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी के अनिमेष सिंह का चयन

एमपीसीए इमर्जिंग टीम में विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी के अनिमेष सिंह का चयन

भोपाल विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी के उभरते तेज गेदबाज  अनिमेष सिंह का चयन एमपीसीए इमर्जिंग…

20 minutes ago
पीएम राहत योजना से सड़क दुर्घटनाओं में पीडितों को मिलेगी सहायता

पीएम राहत योजना से सड़क दुर्घटनाओं में पीडितों को मिलेगी सहायता

भोपाल सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात की नवीन तकनीकों से परिचय कराने तथा वाहन…

30 minutes ago
सुकमा में होगी ‘तेजस कार्यशाला’, स्टार्टअप, ODOP और फूड प्रोसेसिंग के अवसरों पर मिलेगा मार्गदर्शन

सुकमा में होगी ‘तेजस कार्यशाला’, स्टार्टअप, ODOP और फूड प्रोसेसिंग के अवसरों पर मिलेगा मार्गदर्शन

सुकमा में आयोजित होगी 'तेजस कार्यशाला' स्टार्टअप, ओडीओपी और फूड प्रोसेसिंग से जुड़े अवसरों की…

39 minutes ago
बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पिछड़ा वर्ग आयोग को रिकवरी के आदेश देने का अधिकार नहीं

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, पिछड़ा वर्ग आयोग को रिकवरी के आदेश देने का अधिकार नहीं

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग…

40 minutes ago
प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती-किसानी में तेजी

प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती-किसानी में तेजी

रायपुर  प्रदेश में मानसून के दस्तक के साथ ही खेती किसानी का कार्य तेजी के…

45 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बम्हनीडीह के विकास की नई यात्रा का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बम्हनीडीह के विकास की नई यात्रा का किया शुभारंभ

रायपुर स्थानीय स्वशासन लोकतंत्र की सबसे सशक्त कड़ी है और नगर पंचायतें केवल प्रशासनिक इकाइयाँ…

49 minutes ago