गौ-वंश स्वास्थ्य जाँच शिविर में नि:शुल्क औषधि वितरण

भोपाल

मध्यप्रदेश गौ-संवर्धन बोर्ड की कार्यपरिषद के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद की उपस्थिति में भोपाल जिले के मुगालिया छाप की महामृत्युंजय गौशाला में पशु स्वास्थ्य एवं उपचार शिविर हुआ। पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा केनरा बैंक (डिपो चौराहा शाखा) के सहयोग से आयोजित शिविर में पशु चिकित्सक डॉ. पंकज कपूर, डॉ. नीना त्रिपाठी, डॉ. पूजा गौर और सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी सी.पी. ठाकूर और एसके दुबे द्वारा गौवंश का टीकाकरण, घायल और बीमार पशुओं का नि:शुल्क उपचार किया गया।

स्वामी अखिलेश्वरानंद ने ग्रामीणों को नि:शुल्क औषधि वितरण करते हुए कहा कि केनरा बैंक द्वारा ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना प्रशंसनीय कार्य है। कार्यक्रम में मौजूद बैंक के शाखा प्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता और श्रीमती कृतिका दुबे ने गौशाला गेट निर्माण का आश्वासन भी दिया।

गौ-संवर्धन बोर्ड के रजिस्ट्रार डॉ. बीएस शर्मा ने ग्रामीणों को राज्य शासन द्वारा पशुपालन के क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं और उनके लाभों के बारे में बताया। कार्यक्रम में 'पशुओं में माता महामारी चिकित्सा प्रकोष्ठ' के चिकित्सक, पशुपालन विभाग और बैंक के अधिकारियों के साथ गौशाला समिति के अध्यक्ष लीलाकिशन पाटीदार, संरक्षक महेश पाटीदार, आजीवन दानदाता रामचरण पाटीदार, उपाध्यक्ष देवी सिंह कुशवाह, सचिव अरविन्द पाटीदार और ग्रामीणजन मौजूद थे।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

कट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन

रायपुर प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदाओं से प्रभावित नागरिकों को राज्य आपदा मोचन निधि के…

44 minutes ago
छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हैवानियत की हद पार, पत्नी पर अमानवीय अत्याचार करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार

अंबिकापुर कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र में चरित्र शंका को लेकर पत्नी के साथ…

54 minutes ago
रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

रतलाम के डायल-112 हीरो परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित संरक्षण देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  रतलाम जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित…

59 minutes ago
छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

छत्तीसगढ़ में हो रहा है तय मानकों के अनुसार लगाए जा रहे है विद्युत स्मार्ट मीटर

रायपुर स्मार्ट मीटर किसी राज्य सरकार की अलग योजना नहीं, बल्कि भारत सरकार की पुनर्गठित…

1 hour ago
मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

रायपुर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में रोजगार सृजन, गरीब कल्याण और आर्थिक…

1 hour ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय समन्वय समिति गठित

भोपाल  राज्य शासन द्वारा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय एम.ओ.एस.पी.आई एवं राज्य सरकार के मध्य…

1 hour ago