एडीईओ भर्ती परीक्षा 15 जून को 41 केन्द्रों में
परीक्षार्थीयों को उनके प्रवेश पत्र में दिये केन्द्र में ही बैठने की होगी अनुमति
प्रवेश पत्र के साथ मूल पहचान पत्र लाना होगा अनिवार्य
राजनांदगांव | व्यापम द्वारा एडीईओ भर्ती परीक्षा का आयोजन 15 जून 2025 को की जा रही है। परीक्षा प्रातः 10ः00 बजे से 12ः15 बजे तक 41 केन्द्रों में आयोजित है। परीक्षा के समन्वयक डॉ. अमिता बख्शी प्र प्राचार्य शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय ने बताया की परीक्षार्थी अनिवार्य रूप से परीक्षा के 01 घण्टे पूर्व परीक्षा केन्द्र में प्रवेश पत्र तथा मूल पहचान पत्र लेकर पहुंचे। 10 बजे के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जावेगा । परीक्षार्थियो के लिए प्रवेश पत्र के साथ मूल पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्राइविंग लायसेंस, जैसे किसी एक फोटो युक्त पहचान पत्र की मूल प्रति लाना अनिवार्य है। इसके बगैर परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाऐगा साथ ही परीक्षार्थी यह सुनिश्चित कर ले की उनका प्रवेश पत्र 2025 का ही हो। किसी भी परीक्षार्थी को उनके निर्धारित केन्द्र में ही बैठने की अनुमति होगी। प्रवेश पत्र में दिये गए केन्द्र के अतिरिक्त किसी अन्य केन्द्र में बैठने नहीं दिया जाऐगा अतः सभी परीक्षार्थी वर्ष 2025 के प्रवेश पत्र में दिये गए केन्द्र में निर्धारित समय से एक घण्टे पूर्व मूल पहचान पत्र एवं प्रवेश पत्र के साथ उपस्थित हो साथ ही एक दिन पुर्व केन्द्र जाकर देख लें ।
परीक्षा के समन्वयक डॉ. अमिता बख्शी ने संयुक्त रूप से सभी केन्द्रो के केन्द्राध्यक्षों , तथा समन्वयक केन्द्र द्वारा नियुक्त किये पर्यवेक्षकों की बैठक दिग्विजय महाविद्यालय में लेकर उन्हें परीक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये । सहायक समन्वयक श्री दीपक कुमार परगनिहा ने सभी केन्द्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों को वयापम द्वारा प्राप्त निर्देशों से अवगत कराते हुए कहा कि परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार में अनिवार्य रूप से एक जिम्मेदार अधिकारी को नियुक्त करे जो परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र एवं मूल पहचान पत्र की जांच कर ही उन्हें परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दे। पर्यवेक्षक नियमित रूप से परीक्षा केन्द्र का भ्रमण करें तथा विक्षकों की बैठक लेकर उन्हें परीक्षा संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करें।
ब्रिफिंग सत्र में परीक्षा के सहायक समन्वयक डा के एल दामले, डा नीलू श्रीवास्तव, डा सुमिता श्रीवास्तव, डा के के देवांगन तथा सभी केन्द्रों के केन्द्राध्यक्ष तथा समन्वयक केन्द्र द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक उपस्थित रहें।
