राजनांदगांव स्कूल की पुताई के दौरान इस्तेमाल हो रहे तारपीन तेल में अचानक आग लग गई। हादसे में पुताई में जुटे पांच मजदूर झुलस गए हैं। जिन्हें छुईखदान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया है।
घटना बीते दिनों छुईखदान ब्लाक के कुम्हरवाड़ा पंचायत के बसंतपुर स्कूल में हुई है। यहां ठेकेदार के माध्यम से स्कूल की पुताई का काम कराया जा रहा था। पुताई में पांच मजदूर लगे हुए थे, जो पास के गांव के ही रहने वाले हैं। दोपहर में पुताई का काम चल रहा था, तभी तारपीन तेल की बाल्टी में आग लग गई।
इसकी चपेट में आने से मजदूर तोरण (22), गौतम नेताम (20), अश्वंत (19), सूरज नेताम (18), और तारन नेताम (15) झुलस गए। सभी मजदूर मजगांव के निवासी हैं। सभी मजदूरों को तत्काल छुईखदान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है।
