० साहू सामाजिक कार्यक्रम में रही ऐतिहासिक भीड़
० भवन के लिए जमीन और रुपए दिलाने में नवाज खान की रही महत्वपूर्ण भूमिका

राजनांदगांव। तहसील साहू संघ छुरिया के नवनिर्मित साहू सदन का लोकार्पण व सम्मान समारोह 13 जून, दिन-शुक्रवार को आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष टहल साहू ने फीता काटकर साहू भवन का किया लोकार्पण। तत्पश्चात भक्त माता कर्मा के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलितकर पूजा अर्चना कर सामाजिक बंधुओ ने आरती किया।
प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू ने तहसील साहू संघ अध्यक्ष भुनेश्वर प्रसाद साहू को उक्त उपलब्धि के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।
भवन के लिए जमीन और राशि उपलब्ध कराने में तात्कालीन भूपेश बघेल सरकार में राजनांदगांव जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष भाई नवाज खान की महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक भूमिका रही।

This image has an empty alt attribute; its file name is 1-7.jpg

तहसील अध्यक्ष भुवनेश्वर साहू ने बताया कि यह भवन 19 लाख 60 हजार और लोगों के जन सहयोग से नवनिर्मित हुआ है। समाज के आजीवन जिला सदस्य एवं कर्मचारी प्रकोष्ठ जाकेश साहू ने बताया कि भवन के लिए विशेष दानदाता अध्यक्ष भुवनेश्वर साहू बोर खनन एवं पंप सेट, गुहा राम साहू आटरा 11111 रूपये, कुमार साहू पांडेटोला 11101 रुपए, राजेश ज्वेलर्स गैदाटोला 5100 रूपये, विष्णु साहू ठेकेदार गंैदाटोला 5001 रूपये, तहसीलदार छुरिया विजय साहू 5001 रूपये का विशेष योगदान रहा।
अध्यक्ष भुनेश्वर प्रसाद साहू ने बताया कि तहसील साहू संघ का गठन 1995 में अविभाजित राजनांदगांव से पृथक होकर अस्तित्व में आया, लेकिन 30 वर्षों तक समाज का कोई भवन नहीं था। तहसील साहू संघ छुरिया के भुवनेश्वर प्रसाद साहू अध्यक्ष के अथक व परिश्रम रंग लाया और तत्कालीन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दौरान 19 लाख 60 हजार की प्रशासनिक स्वीकृति व राजगामी संपदा न्यास से 10 डिसमिल जमीन आवंटन के बाद साहू समाज के प्रत्येक सदस्यों की आर्थिक सहयोग पश्चात साहू सदन का निर्माण संभव हो पाया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 4-1.jpg

साहू भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य रूप से टहल साहू, भुनेश्वर प्रसाद साहू, छन्नी साहू, नवाज खान, भेष बाई साहू, ज्ञानचंद साहू, कुमार साहू, कमल किशोर साहू, हिरेंद्र साहू, दीनदयाल साहू, शिशुपाल साहू, गिरधारी लाल साहू, बनवारी राम साहू, श्याम सुंदर साहू, डोकरण साहू, मयाराम साहू, नेहरू राम, रविंद्र साहू, कांतिलाल साहू, हेतराम साहू, खिलेंद्र कुमार साहू, उमेश साहू, किशुन साहू, खेमलाल साहू, हुमन दास साहू, चित्रलेखा साहू, सुकृत दास साहू, कुवर राम साहू, खिलावन साहू, महेंद्र साहू, एमएल सोनबोईर, लुमेंद्र साहू, जागेश्वर साहू, रुखमणी साहू, चंद्रकांत साहू, मनखुशी राम साहू, गुहा राम साहू, कामता प्रसाद साहू, श्यामलाल साहू, जाकेश साहू, जीवनलाल साहू, मयाराम साहू, अगनू राम साहू, त्रिवेंद्र साहू, अश्वनी साहू, युगल किशोर साहू, कामता प्रसाद साहू सहित सामाजिक बंधु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *