गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही. छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बीती रात भीषण सड़क हादसा ने चार लोगों की जिंदगी छीन ली. शराब के नशे में धुत कार चालक ने 2 बाइक को जोरदार ठोकर मार दी. आमने-सामने की टक्कर के बाद तीन युवकों की मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल युवती ने इलाज के लिए ले जाते वक्त रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना पेंड्रा थाना अंतर्गत गांव सेवरा के पास हुआ है.

जानकारी के अनुसार, रविवार की रात कार चालक स्नेहिल गुप्ता नशे में धुत होकर तेज रफ्तार में पेंड्रा से मरवाही की ओर आ रहा था. इस बीच विपरीत दिशा मरवाही से पेंड्रा से दो बाइक भी आ रही थी. कार (ब्रेजा नंबर CG31B2536) की जोरदार टक्कर से दोनों बाइक पर सवार तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद घायल बाइक सवार घायल युवती को इलाज के लिए बिलासपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई.

हादसे में जान गंवाने वालों के नाम 

  • गंगाराम 
  • राम अवतार उर्फ पप्पू 
  • भूपेंद्र 
  • महिला – शानू केवंट 

कार से मिली शराब की बोतल – परिजन

दुर्घटना में कार चालक स्नेहिल गुप्ता को भी चोटें आई है. परिजनों का कहना है कि आरोपी ड्राइवर बेहद नशे में था और रात को कह रहा था कि तुम लोग मेरा कुछ नही कर पाओगे. उन्होंने बताया जानबूझकर हमारे लोगों के ऊपर नशे में आरोपी ड्राइवर ने गाड़ी चढ़ा दी है. गाड़ी में शराब की बोतल भी थी.

आरोपी कार चालक

आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल ने बताया कि आरोपी ड्राइवर मरवाही का निवासी है और हादसे में घायल हुआ है. उसका इलाज जिला अस्पताल में जारी है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल

इस हादसे के बाद जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठे हैं. बताया गया कि वहां दो मृतकों के शवों को एक ही फ्रीजर में रख दिया गया, जिससे अव्यवस्था उजागर हुई.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है. इस घटना ने जिले में गहरा शोक और आक्रोश पैदा कर दिया है.

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *