राजनांदगांव। शक्तिधाम महाकाली मंदिर की सेवा संस्था शक्तिधाम धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा गुरुदेव हरीश यादव के सानिध्य में चिखली मुक्तिधाम में सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही शीतल छाया प्रदान करने वाले नीम, पीपल, करण जैसे पौधे मुक्तिधाम परिसर में लगाया गया।
वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान के अंतर्गत शक्तिधाम मां महाकाली मंदिर बाबुटोला की सेवा संस्था शक्तिधाम धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा चिखली स्थित मुक्तिधाम में सफाई अभियान चलाकर पौधारोपण किया गया, जहां गुरुदेव हरीश यादव की अगुआई में शीतल छाया प्रदान करने वाले नीम, पीपल, करण, बादाम जैसे पेड़ लगाए गए।
श्री यादव ने बताया कि यह अभियान प्रत्येक रविवार को अलग-अलग वार्डों में चलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि हमारी संस्था सभी वार्डो में सफाई अभियान के साथ वृक्षारोपण कर उस वार्ड के सदस्य को इसके संरक्षण की जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि पौधों की सही देखभाल हो सके।
इस अवसर पर शक्तिधाम के अखिलेश बंजारा, शंभू वर्मा, दुर्गा यादव, भोज वर्मा, श्रेष्ठा यादव, प्रशांत वर्मा, चंद्रेश साहू, भैरव यादव, लव यादव, बिट्टू रामटेके, भारत यादव, राकेश देवांगन, मानिपाल, अजय यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *