CG : नवा रायपुर बनेगा देश का अगली सोलर सिटी

रायपुर. नवा रायपुर को देश की अगली ‘सोलर सिटी’ बनाने की तैयारी तेज हो गई है. छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) ने इसके लिए राज्य सरकार से 65 करोड़ रुपए की मांग करते हुए प्रस्ताव भेजा है. अगर मंजूरी मिलती है तो जल्द ही मंत्रालय, इंद्रावती भवन, पुलिस मुख्यालय, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और रेलवे स्टेशन जैसे बड़े परिसर सौर ऊर्जा से बिजली पाना शुरू कर देंगे. 10 मेगावॉट के संयंत्र से सोलर पॉवर का सुपर प्लान- पहले चरण में 10 मेगावॉट क्षमता के ग्रिडकनेक्टेड सौर संयंत्र लगाए जाएंगे. इससे हर साल करीब 160 लाख यूनिट बिजली उत्पादन का अनुमान है. 

यही नहीं, उत्पादित बिजली सीधे पावर ग्रिड में जाएगी, जिससे सरकारी परिसरों के स्ट्रीट लाइट्स, एयर कंडीशनिंग व अन्य उपकरणों पर आने वाला खर्च भी नेट मीटरिंग के जरिए घटेगा. मतलब सरकारी बिलों में भारी बचत . खेल और यातायात हब भी सौर ऊर्जा से जगमगाएंगे योजना के तहत नवा रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और रेलवे स्टेशन को भी सौर ऊर्जा से रोशन करने की तैयारी है. साथ ही एनआरडीए क्षेत्र में आरक्षित भूमि पर भी बड़े सौर संयंत्र लगाने की संभावना है.

भारत सरकार के 2030 लक्ष्य में योगदान इस महत्वाकांक्षी योजना से भारत सरकार के 2030 तक 500 गीगावॉट अक्षय ऊर्जा उत्पादन के लक्ष्य में छत्तीसगढ़ की अहम हिस्सेदारी होगी. क्रेडा इससे पहले मंत्रालय, इंद्रावती भवन, व्यापमं, पुलिस मुख्यालय सहित कई सरकारी इमारतों में 2.5 मेगावॉट के संयंत्र पहले ही स्थापित कर चुकी है.

सोलर सिटी योजना इसमें क्या खास ?

  • योजना लागतः 65 करोड़ रुपए
  • संभावित उत्पादनः 160 लाख यूनिट प्रतिवर्ष
  • क्षमताः 10 मेगावॉट (ग्रिड कनेक्टेड)
  • स्थानः मंत्रालय, इंद्रावती भवन, पुलिस मुख्यालय, क्रिकेट स्टेडियम, रेलवे स्टेशन
  • फायदाः सरकारी भवनों के बिजली बिल में कटौती, स्ट्रीट लाइट्स व अन्य उपकरणों के खर्च में कमी
  • लक्ष्यः भारत सरकार के 2030 तक 500 गीगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी लक्ष्य में योगदान
kgnews

Recent Posts

भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ

भोरमदेव में इको-टूरिज्म को मिली नई पहचान, उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव और 6 किमी लंबे इको ट्रेल का किया शुभारंभ

रायपुर कबीरधाम जिले के भोरमदेव अभ्यारण्य में प्रकृति संरक्षण और इको-टूरिज्म को नई पहचान देते…

46 minutes ago
लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त कल जारी, ₹1500 के साथ CM मोहन यादव दे सकते हैं नई सौगात

लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त कल जारी, ₹1500 के साथ CM मोहन यादव दे सकते हैं नई सौगात

भिंड मध्य प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव 12 जुलाई रविवार को भिंड के दौरे…

1 hour ago
MP में 31 मार्च 2027 से स्वच्छ भारत मिशन बंद, संविदा कर्मचारियों को मिलेगी नई नौकरी

MP में 31 मार्च 2027 से स्वच्छ भारत मिशन बंद, संविदा कर्मचारियों को मिलेगी नई नौकरी

भोपाल मध्य प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कर्मचारियों के लिए राहत की खबर…

1 hour ago
MP Weather: अगले 3 दिन हल्की बारिश, फिर अगले हफ्ते भारी बारिश का अलर्ट; 30 जिलों में सामान्य से ज्यादा बरसात

MP Weather: अगले 3 दिन हल्की बारिश, फिर अगले हफ्ते भारी बारिश का अलर्ट; 30 जिलों में सामान्य से ज्यादा बरसात

भोपाल  मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, प्रदेश में सक्रिय मानसूनी सिस्टम कमजोर पड़ रहा है।…

2 hours ago
2023 की हार के बाद अब टिकट भी कटा, क्या दतिया में खत्म हो रहा है नरोत्तम मिश्रा का सियासी दौर?

2023 की हार के बाद अब टिकट भी कटा, क्या दतिया में खत्म हो रहा है नरोत्तम मिश्रा का सियासी दौर?

दतिया दतिया का उपचुनाव अब सिर्फ एक विधानसभा सीट का चुनाव नहीं रह गया है.…

2 hours ago
स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो रही है सराहना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो रही है सराहना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो…

3 hours ago