CG : नवीन शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ

अम्बिकापुर ,कलेक्टर विलास भोसकर ने जिले के सभी शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को पत्र लिखा है, उन्होंने कहा कि नवीन शिक्षा सत्र 16 जून से आरम्भ हो गई है। इस शिक्षा सत्र में हम जिले के सभी नव शाला प्रवेशी नौनिहालों का शाला परिवार में स्वागत करते हैं। परिवार की अनौपचारिक शाला से ये बच्चे औपचारिक शाला में प्रवेश लेते हैं। ऐसे में वातावरण में बदलाव, नए अनुशासन, ज्ञान अर्जन का नया रूप.. इन सब के साथ उन्हें आगे की ओर बढ़ना होता है। विद्यालय में शिक्षक बच्चों को अच्छा शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास करते हैं। शिक्षक के प्रयास के साथ समुदाय का सहयोग, शिक्षकों और बच्चों दोनों को आगे बढ़ने की प्रेरणा, दिशा और सम्बल प्रदान करता है।

गत सत्र में हमने पहुँच विहीन शालाओं को सड़क मार्ग से जोड़ने के प्रयास किये हैं। विद्यालयों में चना वितरण एवं जन सहयोग से मौसमी हरी सब्जी की उपलब्धता के द्वारा मध्यान्ह भोजन को रुचिकर एवं और पौष्टिक करने का प्रयास किया। प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए हमने विशेष कक्षाओं का संचालन भी किया। शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के सामूहिक प्रयास से हमारे बच्चों ने छ.ग. राज्य की प्रावीण्य सूची में भी स्थान सुरक्षित किया है।

नवीन शिक्षा सत्र में शासन की पहल से जिले के सभी विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के प्रयास किये गए हैं। अत्यंत हर्ष की बात है कि हमारे जिले में कोई भी विद्यालय अब एकल शिक्षकीय या शिक्षक वक्षक विहीन नहीं रहेगा। शालाओं में आवश्यक मरम्मत और साफ सफाई के कार्य विद्यालय आरम्भ होने से पूर्व पूरे कर लिए जाने का लक्ष्य है। आशा है इन कार्यों में भी आवश्यक जन सहयोग प्राप्त होगा।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय खुलने के साथ शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन विद्यालय स्तर से जिला स्तर तक किया जाएगा। आप से आग्रह है कि आप इन प्रवेश उत्सव में शामिल हों। साथ ही साथ अपने आस पास के शाला अप्रवेशी व शाला त्यागी बच्चों को भी उनकी आयु के अनुरूप कक्षाओं में प्रवेश दिलाने के कार्य में विद्यालयों का सहयोग करें। इससे शत प्रतिशत बच्चे शालाओं में अध्ययन कर सकेंगे और “शिक्षा सबके लिए“ का विचार साकार हो सकेगा।

इस वर्ष भी विद्यालयों में शिक्षक पालक बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इन बैठकों में आपकी सक्रिय सहभागिता से बच्चों को शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ समग्र विकास में सहयोग मिलेगा। अतः आप इन बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर अपने सुझाव व सहयोग प्रदान करेंगे ऐसी आपसे अपेक्षा है।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के सहयोग से हम सरगुजा जिले को विद्यार्थियों के समग्र विकास के क्षेत्र में नवीन ऊंचाइयों तक ले जायेंगे ।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

42 minutes ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

1 hour ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

1 hour ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

2 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

2 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

2 hours ago