कोरबा। एसईसीएल गेवरा परियोजना में बुधवार को नागार्जुन कंपनी के इलेक्ट्रिशियन हीरालाल की करंट लगने से मौत हो गई। 35 वर्षीय हीरालाल बिंझरी के रहने वाले थे। घटना उस समय हुई जब हीरालाल 6ण्6 केवी के केबल को बारिश से बचाने के लिए कन्वेयर बेल्ट से ढक रहे थे।

बुधवार रात 2 बजे तक चले आंदोलन के बाद गुरुवार सुबह फिर से बड़ी संख्या में लोग गेवरा खदान के 7 नंबर गेट पर एकत्र हुए। दीपका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

कंपनी प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच वार्ता के बाद समझौता हुआ। मृतक के परिवार को एक लाख रुपए की तत्काल सहायता राशि, 15 लाख रुपए का चेक और परिवार के एक सदस्य को कंपनी में नौकरी देने का आश्वासन दिया गया। बताया जा रहा है हादसे के बाद सहकर्मियों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक पिछले तीन साल से कंपनी में इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *