रायपुर। राजधानी में ₹200 के लिए एक मजदूर ने अपने ठेकेदार के गले पर चाकू से हमला कर दिया। मजदूर का ठेकेदार के साथ ₹200 को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद मजदूर ठेकेदार के घर में सोने के दौरान भीतर घुस गया। फिर अचानक रात में हमला कर दिया।
यह पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र का है। FIR के मुताबिक, संतोष साहू ने थाने में शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह ठेकेदारी का काम करता है। 19 जून की रात 2 बजे के करीब उसे अचानक तेज दर्द हुआ। उसने देखा कि विनय टंडन नाम का युवक अपने हाथों में चाकू पकड़ा हुआ है और भाग रहा है। गले में चाकू लगने से खून बहने लगा और उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
ठेकेदार ने पुलिस को बताया कि, विनय टंडन के साथ उसकी मजदूरी के ₹200 के लिए विवाद हुआ था। इसके बाद विनय ने गाली गलौज के बाद उसे जान से मारने की धमकी दी थी। उसने घर के भीतर पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस अब आगे की जांच कर रही हैं।
जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…
रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…