आपदा राहत हेतु कंट्रोल रूम स्थापित, आवश्यक सहायता के लिए करें संपर्क
मोहला । आगामी मानसून सत्र में प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था करने के संबंध में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिला कार्यालय भवन के कक्ष क्रमांक 14 में यह नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है । बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07747 2 99613 है । बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित रहेगा। तीन पारियों में अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
डिप्टी कलेक्टर दुकालू राम ध्रुव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इनका मोबाइल नंबर 9754855 722 है। जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष का मोबाइल नंबर 9479149436 है। जिला चिकित्सालय नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 077472493155 है। जिला सेनानी नगर सेना नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 8319090 599 है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नियंत्रण कक्ष नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी का दमोबाइल क्रमांक 81098987 80 एवं 9755143097 है। मानसून सत्र के दौरान किसी प्रकार की राहत की आवश्यकता होने पर संबंधित नंबर पर फोन कर सहायता लीया जा सकता है।