राजनांदगांव बारिश पर लगा ब्रेक खत्म हो गया है। मंगलवार को सुबह से रिमझिम बारिश दौर जारी रह। कुछ हिस्सों में तेज बारिश भी दर्ज की गई। इससे तापमान में भी 4 डिग्री तक गिरावट हुई है। जिससे गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग ने 26 जून से जिले के शेष हिस्सों में भी अच्छी बारिश का संकेत दिया है।

मंगलवार सुबह आसमान में बादल छाए और बारिश शुरू हुई। शहर में दोपहर 12 बजे तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहा। जिले के कई हिस्सों में भी बारिश की स्थिति इसी तरह बनी रही। हालांकि दोपहर बाद बारिश थम गई। लेकिन आसमान में काले बादल छाए रहे। इससे उमस और गर्मी से भी राहत मिली है। जिले में लंबे समय से बारिश का इंतजार बना हुआ था, जो मंगलवार को हुई रिमझिम बारिश के साथ खत्म हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। रात और दिन के तापमान में महज 3 डिग्री का ही अंतर रहा।

वनांचल में 33 मिमी बरसे बादल, मैदानी क्षेत्र में कम बदले सिस्टम के बाद सबसे अधिक बारिश वनांचल मोहला मानपुर में दर्ज हुई है। यहां 33 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जबकि मैदानी इलाके राजनांदगांव ब्लाक में 5 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं खैरागढ़ क्षेत्र में मंगलवार को 8 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने बुधवार को भी इन हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। गरज-चमक की स्थिति भी बने रहने का पूर्वानुमान है।

किसानों को राहत, तेज होगी खरीफ की तैयारी अच्छी बारिश के संकेत से किसानों को भी राहत मिली है। जिले के किसानों में बारिश का इंतजार बना हुआ है। ताकि खरीफ फसल की बोनी की शुरुआत की जा सके। मौसम विभाग के पूर्वानुमान और मंगलवार से बदले मौसम से राहत भरे संकेत मिले हैं। वहीं पेयजल संकट से जूझ रहे शहर को भी राहत की उम्मीद है। इधर कृषि कार्यों में तेजी आ गई है। खाद की खरीदी कर रहे हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *