राजनांदगांव। जिले में वर्षा के जल को संरक्षण करने के उद्देश्य से हर ग्रामों के घर में सोख्ता गड्ढा बनाने एवं पौधरोपण का अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने छुरिया विकासखंड के ग्राम भंडारपुर में ग्रामीणों के घर में सोख्ता गड्ढा बनाकर अभियान की शुरूआत की। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सोख्ता गड्ढा पानी को न केवल व्यर्थ होने से बचाता है, बल्कि भू-जल स्तर को बढ़ाने में भी मदद करता है। सोख्ता गड्ढा पर्यावरण को साफ रखने में मदद करता है, क्योंकि यह गंदे पानी को साफ करके जमीन में रिसने देता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने-अपने घरों पर सोख्ता गड्ढा बनाकर वर्षा के जल का संरक्षण करने की अपील की।

उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया तथा ग्रामीणों को भी पौधरोपण करने एवं प्लास्टिक मुक्त गांव बनाने की भी आव्हान किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत सभापति उत्तरा निषाद, सरपंच सीमा चंन्द्रवंशी, ग्राम पटेल दसरथ चंद्रवंशी, रमेश चंद्रवंशी, मुनबाई चंद्रवंशी, यशोदा पटेल, यशोदिया साहू, चुनुराम साहू, गैंदालाल साहू, सावित्री चंद्रवंशी, पंच संजू साहू, हेमंत साहू, धनंजय जंगीर, दुर्गा सिन्हा, दीपा सिन्हा, खिलेश्वरी सिन्हा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *