राजनांदगांव। महिलाओं ने जूनून एवं जज्बे के साथ राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मनगटा, जोरातराई, मुड़ीपर में जलयात्रा निकाली। महिलाओं ने कलश लेकर गांव में भ्रमण करते हुए जल एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पद्मश्री फूलबासन यादव ने सोख्ता गड्ढा बनाने के लिए श्रमदान किया तथा ग्रामीणों को सोख्ता गड्ढा बनाने प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पानी के बूंद-बूंद को बचाने के लिए सभी को आगे आना होगा। लगातार प्रयास से हरियाली बहिनी नीर और नारी जलयात्रा एक दिन भी रूकी नहीं चाहे गर्मी हो या बरसात हो, यह अभियान न रूकने वाला है, महिलाओं के उत्साह को देखते हुए ऐसा लग रहा आने वाले गर्मी में परिणाम अच्छा आएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is 168-1-1024x768.jpeg

हरियाली बहिनी बड़ी संख्या में पौधे लगाकर उसे वृक्ष बनाने के लिए कार्य कर रही है। महिलाएं स्वयं तो पौधा लगा रही है। साथ ही दूसरे को भी प्रोत्साहित कर रही है। इस दौरान हरियाली बहिनी अभियान के शिव कुमार देवांगन, जानिया साहू, सरपंच  मनगटा बैजनाथ सिन्हा, सरपंच जोरातराई रमाकांत साहू, सरपंच मुड़ीपर मीणा साहू सहित बिहान कैडर के अलावा पंचायत टीम, महिला समूह, ग्रामवासी उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *