डोंगरगढ़ | योगी बाबा कांती अग्रवाल गोवा में योग आश्रम चलाता था, जहां वह विदेशी पर्यटकों को योग का प्रशिक्षण देता था। गोवा में रहने के दौरान ही उसने डोंगरगढ़ में जमीन खरीदकर आश्रम बनाया। पुलिस ने प्रज्ञागिरी पहाड़ी के पीछे बने योगी बाबा कांती अग्रवाल के आश्रम में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने 2 किलो गांजा जब्त किया है। इसके अलावा पुलिस को सेक्स टॉय, उत्तेजक दवाइयों सहित कई आपत्तिजनक सामान भी मिला है। पुलिस ने योगी बाबा कांती को गिरफ्तार कर लिया है |

यहां कुछ अनैतिक गतिविधियों व गांजा-ड्रग्स की बिक्री का इनपुट पुलिस को मिला। इसी के आधार पर छापेमारी की गई, जहां एक बेड के नीचे रखे 2 किलो गांजा को पुलिस ने जब्त किया, जिसकी कीमत 20 हजार रुपए है।

पुलिस को आशंका है कि बाबा इंटरनेशनल ड्रग नेटवर्क से भी जुड़ा है। जिसकी जांच के लिए गोवा पुलिस से संपर्क किया गया है। डोंगरगढ़ आश्रम में भी कुछ विदेशी लोगों की आवाजाही होती रही है। पूछताछ के बाद बाबा योगी कांती अग्रवाल को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *