बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में एक बार फिर से रफ़्तार का कहर देखने को मिला है। यहाँ के सीपत थाना इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में माँ और बेटे के मौत हो गई। यह हादसा ग्राम पंधी चारपारा मोहल्ले के पास घटित हुई है। एक अज्ञात ट्रेलर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के णुताबिक जांजी गाँव के रहने वाले निवासी 28 साल का हरीश सिंह अपनी मां शकुन सिंह के साथ बाइक से बिलासपुर एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। वे जब वापस घर लौट रहे थे तभी रात 9 बजे पीछे से एक तेज रफ़्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। ठोकर से नीचे गिरकर दोनों माँ और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।

आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को सीपत स्थित मर्च्यूरी भिजवाया गया। इसके साथ ही सीपत तहसीलदार, एडिशनल एसपी व सीएसपी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस अज्ञात ट्रेलर व चालक की तलाश में जुटी है। मामले में सीपत थाना द्वारा जांच जारी है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *