कांकेर। कांकेर शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी इमलीपारा के पास मंगलवार रात करीब 9 बजे एक तेंदुआ नजर आया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। तेंदुआ कॉलोनी की बाउंड्रीवाल लांघता हुआ नजर आया। वहीं तेंदुए ने एक गाय के बछड़े को अपना शिकार बना लिया। इस दौरान पूरे मंजर का वीडियो स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया। यह मामला कांकेर वन परिक्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि जैसे ही लोगों ने तेंदुए को बाउंड्रीवाल पर चढ़ा देखा और वीडियो बनाना शुरू किया। जिसके बाद तेंदुआ अचानक दीवार से कूदकर कॉलोनी की ओर भागा और एक गाय के बछड़े पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद कॉलोनी में सन्नाटा पसर गया, खासकर स्कूली बच्चों को लेकर लोग बेहद चिंतित हैं। इस घटना के बाद अब तक वन विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने कोई रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चलाया गया है।
बता दें कि कांकेर वन परिक्षेत्र से लगे रिहायशी इलाकों में वन्यजीवों की आमद कोई नई बात नहीं है। पहले भी भालू और तेंदुए के कॉलोनियों में प्रवेश करने की घटनाएं सामने आती रही है।
इन्फ्लुएंसर मीट से छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक पहचान, डिजिटल मंचों पर गूंजेंगी प्रदेश की…
रायपुर. सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विरासत को समर्पित दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026…
जबलपुर हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विवेक रूसिया और न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ…
रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य से हज कमेटी के माध्यम से हज यात्रा पर गए सभी हज…
रायपुर. छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अवनीश शरण इन दिनों किसी प्रशासनिक फैसले नहीं,…
उज्जैन उज्जैन जिले के ग्राम डेलचीबुजुर्ग में खेत के पास खाई खोदने का विरोध करने…