कोंडागांव. छत्तीसगढ़ के कोंडगांव जिले में केशकाल थाने में पदस्थ महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के घर में उसकी लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली है. घटना के बाद से महकमे में हड़कंप मच गया.

जानकारी के मुताबिक, केशकाल थाने में पदस्थ महिला आरक्षक (बस्तर फाइटर) ने आत्महत्या कर ली. मृतिका के पिता अन्य जिला में प्रधान आरक्षक पद पर पदस्थ है. महिला आरक्षक की लाश उसके हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी के घर पर फांसी पर लटकी मिली. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. बीती रात काफी तक आवाज देने भी दरवाजा नहीं खोलने पर केशकाल पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया, अंदर देखा तो महिला आरक्षक ने फांसी के फंदे पर लटकी मिली. शव को निचे उतरवाया गया, जिसके बाद पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भेज दिया गया है.
पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. घटना के संबंध में लोगों से पूछताछ की जा रही है.
विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…
जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…
अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…
अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…
अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…
अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…