CG : दुर्ग चोरी का खुलासा, महिला समेत 6 लोग गिरफ्तार…

दुर्ग। जिले में 2 लाख की चोरी करने वाले आरोपी और उसके साथियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी रितेश पांडे उर्फ लुटू (26) बिलासपुर का हिस्ट्री सीटर बदमाश है। जिसने कबीर नगर के रहने वाले मुकेश देवांगन के घर घुसकर सोने-चांदी और नगद चुराए थे। मामला अमलेश्वर थाना क्षेत्र का है। घटना 18 मई की है। मुकेश परिवार सहित रायपुर के चंगोरा भाटा स्थित अपने ससुराल गया था। तभी चोर रॉड से मकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने चांदी के जेवर आदि पार कर दिए थे। वारदात के बाद सभी वापस बिलासपुर आ गए थे।

पीड़ित परिवार ने थाने में मामला दर्ज कराया जिसके बाद होने के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही थी। जिसे 1 जुलाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, एक फरार आरोपी की तलाश जारी है। आरोपियों के कई घरों में वारदात की, उनके कब्जे से करीब साढ़े 7 लाख का सामान जब्त किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद एसीसीयू की टीम के पड़ताल में तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी और टावर डंप के आधार पर दुर्ग पुलिस आरोपियों तक बिलासपुर पहुंची। टीम ने निगरानी बदमाश रितेश पांडे और सोहन पटेल को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की।

चोरी की वारदात में अपनी गलती स्वीकार करते हुए दोनों ने बताया कि रात को वे एक अन्य साथी लक्की यादव के साथ अपनी बुलेट से ही घटना को अंजाम देने पहुंचे थे।

रितेश उर्फ लुटू पांडे 26 वर्ष, सरकंडा, बिलासपुर।

सोहन पटेल 22 वर्ष, टिकरापारा, बिलासपुर।

सुखनंदन लाल 55 वर्ष सिरगिट्टी, बिलासपुर।

विनय पांडे, 53 वर्ष, सरकंडा बिलासपुर।

रमेश पटेल 29 वर्ष, गांधी चौक, बिलासपुर।

संतोषी गोस्वामी, 45 वर्ष सिरगिट्टी बिलासपुर।

kgnews

Recent Posts

CG : मुस्कान की नाव बनी आत्मनिर्भरता की पतवार …

CG : मुस्कान की नाव बनी आत्मनिर्भरता की पतवार …

रायपुर। कभी घर-परिवार की जिम्मेदारियों तक सीमित रहने वाली ग्रामीण महिलाएं आज आत्मनिर्भरता की ऐसी…

19 minutes ago
CG : 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, ITI में एडमिशन जारी …

CG : 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, ITI में एडमिशन जारी …

एमसीबी। जिले के युवाओं के लिए रोजगारपरक एवं तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर…

27 minutes ago
कोंडागांव को CM साय की बड़ी सौगात, 152 करोड़ के विकास कार्यों का ऐलान

कोंडागांव को CM साय की बड़ी सौगात, 152 करोड़ के विकास कार्यों का ऐलान

कोंडागांव. बड़े कनेरा में आयोजित समाधान शिविर केवल शिकायतों का मंच नहीं बल्कि विकास का…

36 minutes ago
CG : पेट्रोल चोरी, देश में जिसकी किल्लत उसी पर चोरों की नजर …

CG : पेट्रोल चोरी, देश में जिसकी किल्लत उसी पर चोरों की नजर …

जगदलपुर। अज्ञात चोर ने नकदी या कीमती सामान की बजाय 25 लीटर पेट्रोल से भरा…

42 minutes ago
CG : रामाराम जलाशय योजना के जीर्णाेद्धार के लिए 1.16 करोड़ रुपये स्वीकृत …

CG : रामाराम जलाशय योजना के जीर्णाेद्धार के लिए 1.16 करोड़ रुपये स्वीकृत …

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग द्वारा सुकमा जिले के विकासखण्ड सुकमा के अंतर्गत…

48 minutes ago
CG : मां और बच्चों के मुस्कान का आधार बनी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना …

CG : मां और बच्चों के मुस्कान का आधार बनी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना …

महासमुन्द। मां बनना हर महिला के जीवन का सबसे सुखद अनुभव होता है, लेकिन इस…

1 hour ago