जिले की विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम पंचायत गरुडोल और ग्राम पंचायत पेंडरी में कृषि सखी के नेतृत्व में किसान पाठशाला का सफल आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय किसानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज की। इस पाठशाला का उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों और जैविक खेती के महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान कृषि सखी द्वारा किसानों को जैविक खेती के लाभ, बीज उपचार की विधि, नर्सरी बेड की तैयारी, फसल की प्रारंभिक देखरेख तथा पर्यावरण अनुकूल खेती की तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों को बताया गया कि किस प्रकार प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर उपयोग कर कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।  बैठक में कृषि विभाग के ग्राम सेवक की उपस्थिति में किसानों को मूंगफली एवं रागी के बीजों का निःशुल्क वितरण भी किया गया, जिससे क्षेत्र में तिलहन और मोटे अनाजों के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। यह आयोजन न केवल किसानों के ज्ञान में वृद्धि का माध्यम बना, बल्कि उन्हें परंपरागत कृषि से हटकर नवीन, सशक्त और सतत कृषि पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *