CG : नाले में बहने से किशोर की मौत…

बिलासपुर। बिलासपुर में नाले के तेज बहाव में आकर 15 वर्षीय छात्र बहकर डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। गुरुवार की देर शाम उसकी लाश झाड़ियों के बीच मिली। बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। जब वो नाले में बहा तब उसके साथियों को भनक तक नहीं लगी। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

ग्राम रिंगवार निवासी जितेंद्र पैकरा (15) नवमीं कक्षा का छात्र था। गुरुवार दोपहर वो घर पर था। इसी दौरान बाहर खेलने जाने की बात कहकर घर से निकला था, जिसके बाद वो अपने दोस्तों के साथ गांव के बरसाती नाले में नहाने चला गया।

दोस्तों के साथ वह नाले में नहा रहा था। तभी तेज बहाव में आकर बह गया। नहाते समय उसका पैर बेशरम की झाड़ियों में फंस गया, जिसके चलते वह डूब गया और उसकी मौत हो गई। जब उसके दोस्त नाले में नहा रहे थे, तब उन्हें जितेंद्र के बहने की भनक तक नहीं लगी। पानी से बाहर निकलने के बाद उन्हें जितेंद्र नहीं दिखा। तब उन्होंने आसपास ढूंढने का प्रयास किया, वो नहीं मिला, तब उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी।

kgnews

Recent Posts

CG : कबीरधाम और राजनांदगांव जिलों में हल्की आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट …

CG : कबीरधाम और राजनांदगांव जिलों में हल्की आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट …

रायपुर. छत्तीसगढ़ में नौतपा के पहले दिन भीषण गर्मी पड़ी. रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, मुंगेली, राजनांदगांव…

5 minutes ago
राजनांदगांव : कॉलोनी में नाली निर्माण अधूरा, फैल रही गंदगी…

राजनांदगांव : कॉलोनी में नाली निर्माण अधूरा, फैल रही गंदगी…

राजनांदगांव | रेवाडीह में मौजूद हाउसिंग बोर्ड कालोनी में नाली निर्माण अधूरा पड़ा है। यहां…

6 minutes ago
राजनांदगांव : वीआईपी रोड में सड़क किनारे में ही दुकानदार फेंक रहे कचरा, सफाई हो…

राजनांदगांव : वीआईपी रोड में सड़क किनारे में ही दुकानदार फेंक रहे कचरा, सफाई हो…

राजनांदगांव | वीआईपी रोड में बाबा फतेह सिंह हाल के सामने ही खुले में कचरा…

14 minutes ago
CG : घर के सामने नशा करने का विरोध, कालीबाड़ी में हुई चाकूबाजी …

CG : घर के सामने नशा करने का विरोध, कालीबाड़ी में हुई चाकूबाजी …

रायपुर। बीती रात शहर के बीच कोतवाली और आजाद चौक इलाके में जमकर बलवा कटा।…

16 minutes ago
राजनांदगांव : अवैध खनन की वजह से ऑक्सीजोन में बढ़ता जा रहा कटाव, खतरा बढ़ा…

राजनांदगांव : अवैध खनन की वजह से ऑक्सीजोन में बढ़ता जा रहा कटाव, खतरा बढ़ा…

राजनांदगांव | ऑक्सीजोन में हो रहे रेत के अवैध खनन के चलते इस हिस्से में…

23 minutes ago
राजनांदगांव : नवागांव वार्ड में लगातार की जा रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं…

राजनांदगांव : नवागांव वार्ड में लगातार की जा रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं…

राजनांदगांव | नवागांव वार्ड में बिजली कटौती से लोग परेशान हो गए हैं। भीषण गर्मी…

29 minutes ago