राजनांदगांव : 3 लाख की चोरी करने वाले आरोपी को गैंदाटोला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

राजनांदगांव | गैंदाटोला पुलिस ने बताया कि प्रार्थी गर्रापार निवासी विनोद कुमार साहू ने 1 जुलाई की रात करीब 9 बजे थाना गैंदाटोला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विनोद ने बताया कि उसकी पिकअप की सीट के नीचे रखे बैग से तीन लाख रुपए चोरी हो गए हैं। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू की। संदेही छगनलाल साहू से सख्ती से पूछताछ की गई।

कृषि कार्य के लिए रखे तीन लाख रुपए चोरी करने वाले आरोपी को गैंदाटोला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने रकम को लाल गमछे में बांधकर अपने खेत में बेर पेड़ के नीचे छिपा दिया था। पुलिस ने उसके पास से 1,79,000 रुपए बरामद किए हैं।

आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह 1 जुलाई को विनोद कुमार और ओमप्रकाश साहू के साथ धान के लिए खाद लेने अर्जुनी गया था। वापसी में गर्रापार पहुंचकर खाद खाली करते समय विनोद और ओमप्रकाश वाहन से नीचे उतरे। तभी छगनलाल ने ड्राइवर सीट के नीचे रखा बैग निकाल लिया। गली से पैदल जाते हुए उसने बैग से पैसे निकाले और बैग को फेंक दिया। कुछ पैसे रास्ते में गिर गए। बाकी रकम को लाल गमछे में बांधकर अपने खेत में बेर पेड़ के नीचे छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी छगनलाल को जेल भेज दिया है।

kgnews

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

3 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

3 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

3 hours ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

3 hours ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

4 hours ago