रायगढ़। विवाहिता को ससुराल पक्ष के द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। दहेज में 5 लाख कैश की डिमांड की जाती थी। जब मांग पूरी नहीं हुई तो पति ने पत्नी को मायके में छोड़ दिया। घटना के बाद पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया है। मामला महिला थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक जूटमिल थाना क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती की शादी साल 2022 में ओड़िसा के रेंगाली थाना के ग्राम मोहदी निवासी सुनील साहू 27 साल के साथ सामाजिक रीति रिवाज से हुई थी।

शादी के दौरान विवाहित के परिजनों ने अपने अनुसार दहेज में कई सामान दिए थे। तब शादी के 7-8 साल सब कुछ ठीक था, लेकिन शादी के 9 माह बाद पति सुनील साहू, सास पद्मनी साहू, ससुर प्रदीप साहू, ननद नमीता साहू के द्वारा दहेज में 5 लाख कैश देने की डिमांड करने लगे।

दहेज के नाम पर विवाहिता को गाली-गलौज करते हुए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, लेकिन वह सह रही थी। जब उनकी डिमांड पूरी नहीं हुई, तो करीब 6 माह पहले सुनील ने अपनी पत्नी को मायके में लाकर छोड़ दिया और लेने नहीं आया। ऐसे में विवाहिता ने इसकी शिकायत महिला थाना में की। जहां पुलिस द्वारा काउंसलिंग के लिए ससुराल पक्ष के लोगों को बुलाया गया, करीब 3-4 माह बीच-बीच में काउंसलिंग चला, लेकिन उसके बाद भी उनके बीच सहमति नहीं बनी। ऐसे में पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में पति समेत ससुराल पक्ष के 4 लोगों के खिलाफ पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का अपराध किया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *