• शाला प्रवेश उत्सव शासकीय अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक शाला (इग्नाइट) गंजपारा

राजनादगांव | शासकीय अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक शाला गंजपारा में दिनांक 4 जुलाई 2025 को शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय वार्ड पार्षद रवि सिन्हा को आमंत्रित किया गया था उन्होंने कहा की शाला प्रवेश उत्सव शिक्षा को जनअभियान बनाने की दिशा में राज्य सरकार की नई पहल है. इसका उद्देश्य शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता को सुधारना है और शत-प्रतिशत बच्चों का विद्यालयों में नामांकन करना है।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2025-07-05-at-12.45.17-1024x768.jpeg

कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया गया तत्पश्चात विद्यालय की प्रधान पाठक ने विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा यहां के बच्चों की विभिन्न उपलब्धियां को भी बताया गया, शाला में कक्षा पहली के नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को गुलाल लगाकर वेलकम स्टिक देकर स्वागत किया गया शाला में बाल कैबिनेट का गठन किया गया तथा उनका बैच लगाकर शपथ दिलाई गई इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, इंग्लिश ग्रुप सॉन्ग, छत्तीसगढ़ी सामूहिक नृत्य, क्लेप डांस ,एकल नृत्य, भाषण आदि प्रस्तुत किया गया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2025-07-05-at-12.45.16-1024x768.jpeg

इस कार्यक्रम मे शाला की शिक्षक शिक्षिकाएं प्रधान पाठक रबिया शादाब शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य पालक छात्र छात्राएं आदि उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *