राजनांदगांव | विगत दिनों मंच संचालक समिति छत्तीसगढ़ के निवर्तमान प्रदेश सलाहकार एवं राजनांदगांव जिला इकाई के निवर्तमान अध्यक्ष छोटू साहू सिंघोलिया के ज्येष्ठ पुत्र दीपक साहू का अस्वस्थता के चलते आकस्मिक निधन हो गया। निधन का समाचार सुनते ही सिंघोला सहित आस पास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी मिलते ही  शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना‌ व्यक्त करने व दीपक साहू को श्रद्धांजलि अर्पित करने बड़ी संख्या में मंच संचालक एवं लोक कलाकार सिंघोला में उपस्थित हुए।

इस अवसर पर धरोहर लोक मंच के संचालक एवं लोक गायक महादेव हिरवानी , स्वर धारा के संचालक एवं गायक विष्णु कश्यप, लोक गायक वासुदेव साहू, खुमानसाव संगीत अकादमी के संचालक गोविन्द साव, लोक कलाकार रोहित चंदेल, उमेश पनरिया, साकेत साहित्य परिषद के पूर्व अध्यक्ष लखनलाल साहू “लहर” जनपद प्रतिनिधि राकेश सिंघोलिया,उद्घोषक नरेश सोनवान,भूपेंद्र निषाद,रोशन साहू, धनंजय साहू, साहिल, सोहन साहू, हरीश, जितेंद्र साहू, तीरथ यादव, अमित कुमार, दुष्यंत देशमुख, सहित बड़ी संख्या में मंच संचालक समिति प्रदेश के पदाधिकारियों एवं लोक कलाकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दीपक साहू के आकस्मिक निधन को अपूरणीय क्षति बताया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *