( बच्चों ने बनाए एक से बढ़कर एक व्यंजन )
राजनांदगांव। जिले की प्रतिष्ठित शाला गायत्री विद्यापीठ में कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों के बीच फायरलेस कूकिंग विद डैड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
उक्त आयोजन का उद्देश्य बताते हुए शाला की प्राचार्य शैलजा नायर ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में माता-पिता का महत्वपूर्ण योगदान होता है, पिता भी बच्चों से अधिक जुड़े होते हैं जो पिता से भी बहुत कुछ सीखते हैं वे उन्हें एक अच्छा सैफ बनाने में भी मददगार होते हैं। एैसे ही पाक विधा में पारंगत प्रतिभावानों को एक अच्छा मंच प्रदान करने का यह एक सुनहरा अवसर हैं। आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था मीडिल विभाग के प्रमुख विमल शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा की गई।

इस प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट एवं सेहत से भरपूर व्यंजन बनाए जिसमें नारियल के लडडू, सत्तू के पेड़े, फ्रूट कस्टर्ड, ब्रेड चाट, मलाई मोजितो, रस मलाई, फ्रूट पराठा, चॉकलेट केक आदि शामिल थे।
शाला की व्याख्याता व मीडिया प्रभारी उषा झा से मिली जानकारी के अनुसार उक्त प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में बीना परमार एवं विभा बुद्धदेव उपस्थित थी जिन्होंने सभी प्रतियोगियों द्वारा बनाए गए व्यंजनों की भूरि-भूरि प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों द्वारा बनाए गए सभी व्यंजन लाजवाब हैं इनके द्वारा बिना ईंधन के झटपट इतने स्वादिष्ट व्यंजन बनाना बहुत बड़ी कला है।
इस स्पर्धा में प्रथम वेन्या मरकाम, द्वितीय अरनव साहू, तृतीय रियांश गायधने, सांत्वना पुरस्कार जीनिशा साहू को प्राप्त हुआ। इसके साथ ही मोस्ट इम्प्रेसिव प्लेटिंग महेक टेभुरने, मोस्ट क्रिएटिव डिश वेद पटेल, डायनामिक ड्यू अकांक्षा साहू, डिश ऑफ द डे नित्या पालेवार को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष संध्यादेवी सिंघल, राजेश जैन, सचिव गगन लड्ढा, सहसचिव निकुंज सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकान्त चितलांग्या, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन, सुषमा सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी हरीश गांधी, रूपाली गांधी, एकेडमिक प्रभारी अमित उत्तलवार, प्राचार्य शैलजा नायर, उप प्राचार्य रश्मि ठाकुर, प्रशासक अनिल वाजपेयी एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शुभकामनाएं दी।
