स्कूल खोलने कलेक्टर से चर्चा करने के बाद ही किया जाएगा निर्णय: अंजनी त्रिपाठी

जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि गर्मी ज्यादा है फिर बढ़ सकता है समय

भोपाल
 राजधानी में 21 जून से स्कूल खोलने की तिथि जरूर विभाग ने निर्धारित की हो लेकिन भोपाल में परिस्थितियां कुछ अलग दिख रही है। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि कलेक्टर को पूरी स्थिति बताने के बाद ही स्कूल खोले जाएंगे। क्योंकि गर्मी अधिक है। जिला शिक्षा अधिकारी ने संभावना जताई है कि अभी आगे भी स्कूल खोलने के समय में वृद्धि हो सकती हैं। शिक्षा अधिकारी अंजनी त्रिपाठी ने कहा कि तापमान में जरा भी गिरावट नहीं दिख रही है।

गर्मी और लू के थपेड़ों के कारण घरों से निकलना मुश्किल पड़ रहा है। ऐसे में खासकर छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर ज्यादा खतरा दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा है कि 20 जून तक स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई है। 21 जून से सभी विद्यालय खोले जाने है। स्कूल खोलने के पहले जिला कलेक्टर से चर्चा की जाएगी। पूरा पक्ष रखा जाएगा कि गर्मी से किस प्रकार हालात बिगड़ रहे हैं। इसके बाद अगर जिलाधिकारी द्वारा सहमति दी जाएगी तभी स्कूल खोले जाएंगे। अंजनी त्रिपाठी ने कहा है कि स्कूलों की तिथि में अभिवृद्धि होने की पूरी संभावनाएं दिख रही हैं। क्योंकि तापमान लगातार बढ़ रहा।

पहली पाली में ही खुलेंगे सभी स्कूल–
इधर सीबीएसई स्कूलों के सहोदय ग्रुप ने कहा है कि गर्मी अपना पूरी तरह से तांडव गिरा रही है। अगर 21 जून से स्कूल खोले जाते हैं तो पहली पाली नहीं सभी कक्षाएं लगाई जाएंगी। स्कूलों के सहोदर ग्रुप में  वाइस प्रेसिडेंट पीके पाठक ने कहा है कि अगर तापमान में गिरावट नहीं हुई तो सुबह की पाली में  ही सभी कक्षाएं लगाई जाएंगी। क्योंकि बच्चों के स्वास्थ्य साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जो शासन के दिशा निर्देश हैं। उसी के अनुसार कार्य किया जाएगा।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह

भोपाल भोपाल में 10 लेन सड़क निर्माण परियोजना के अंतर्गत नयापुरा सेंट्रल जेल के समीप…

9 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना विजयपुर क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

9 hours ago
बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बहतराई खेल प्रशिक्षण केन्द्र में निर्माण और मरम्मत के कार्यों में देरी पर भड़के उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर  उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  अरुण साव ने आज बिलासपुर में…

9 hours ago
इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता स्क्रैप व्यापारी के कर्मचारी से 29 लाख 65 हजार रुपए की लूट का खुलासा 03 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश में संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही…

10 hours ago
जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर   मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय…

10 hours ago