CG : रायपुर में प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी

रायपुर।  सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाने के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। शातिर ठग लोगोंं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलवाने के नाम पर उन्हें लाखों की चपत लगा जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है रायपुर के प्रफुल्ल कुमार के साथ। जहां एक ठग ने प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर उससे 21.81 लाख की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट दिलाने के नाम पर 21.81 लाख की ठगी की है। पीड़ितों की शिकायत पर न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने आरोपी एन. जिल्लैया उर्फ एन. जीतू के खिलाफ धारा धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। प्राथमिक शिकायत प्रफुल्ल कुमार बंजारी द्वारा दर्ज कराई गई है।

पीड़ित ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि वर्ष 2022 में आरोपी से उनकी मुलाकात हुई थी। एन. जीतू ने अमलीडीह क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फ्लैट दिलाने का झांसा दिया और किस्तों में रकम लेते हुए कुल 2 लाख रुपये का सौदा तय किया।

प्रफुल्ल बंजारी ने आरोपी को किस्तों में कई बार भुगतान किया। पीड़ित ने कुल 5.10 लाख रुपये दिए, लेकिन न तो फ्लैट मिला, न ही पैसे वापस किए गए। यही नहीं, जब उन्होंने रकम वापस मांगी, तो आरोपी ने उन्हें धमकी दी।

कई लोगों को बनाया शिकार

इसी तरह आरोपी ने दूसरे लोगों को भी अपनी ठगी का शिकार बनाया। आरोपी ने प्रफुल्ल के परिचित नर्मदा खुटे से तीन फ्लैट दिलाने के नाम पर 7.50 लाख रुपये की ठगी की। दीक्षा जांगड़े से 2 लाख और सुनिल कुमार पात्रे से 2 लाख रुपये वसूले गए।

21.81 ठगी का आरोप

इन सभी को भी अब तक फ्लैट नहीं मिला और न ही उनकी रकम लौटाई गई। पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार, एन. जिल्लैया उर्फ एन. जीतू पर कुल मिलाकर अब तक 21.81 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : नो पार्किंग में खड़े 143 वाहनों से वसूला गया …

राजनांदगांव : नो पार्किंग में खड़े 143 वाहनों से वसूला गया …

राजनांदगांव l यातायात पुलिस की टीम ने शहर के सर्विस रोड, बाजा क्षेत्र व अन्य…

8 minutes ago
राजनांदगांव : 5 साल के भीतर करंट की चपेट में आए 177 लोग और 301 मवेशी …

राजनांदगांव : 5 साल के भीतर करंट की चपेट में आए 177 लोग और 301 मवेशी …

राजनांदगांव l पांच सालों के भीतर चारों जिलों में कुल 478 विद्युत हादसे हो चुके…

11 minutes ago
राजनांदगांव : आज ‘दैनिक भास्कर’ का प्रतिभा सम्मान समारोह …

राजनांदगांव : आज ‘दैनिक भास्कर’ का प्रतिभा सम्मान समारोह …

राजनांदगांव| दैनिक भास्कर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह समारोह…

13 minutes ago
ज्ञान भारतम् मिशन की बड़ी खोज, बुरहानपुर में मिली 220 साल पुरानी दुर्लभ हस्तलिखित पांडुलिपि

ज्ञान भारतम् मिशन की बड़ी खोज, बुरहानपुर में मिली 220 साल पुरानी दुर्लभ हस्तलिखित पांडुलिपि

भोपाल  बुरहानपुर निवासी आदित्य हरिकृष्ण शर्मा के पास से 220 वर्ष पुरानी टीका मिली है।…

14 minutes ago
राजनांदगांव : जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप, बीमारी की आशंका …

राजनांदगांव : जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप, बीमारी की आशंका …

राजनांदगांव | बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में पानी जमा है। जलभराव वाले…

16 minutes ago
ऑयल पाम के साथ मूंगफली की अंतरवर्तीय खेती से चमकी किसान की किस्मत

ऑयल पाम के साथ मूंगफली की अंतरवर्तीय खेती से चमकी किसान की किस्मत

रायपुर  देश और राज्य में किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयासों के बीच श्राष्ट्रीय…

30 minutes ago