राजनांदगांव | राजनांदगांव-खैरागढ़ मार्ग पर स्थित स्टेशन पारा ओवरब्रिज काफी सकरा है। दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही से ब्रिज के उपर व नीचे आए दिन दुर्घटना होती है। पुलिस प्रशासन द्वारा कुछ दिन पहले ब्रिज में पोल व रस्सी के सहारे वाहनों की गति व साइड पर लगाम लगाने पहल की गई थी। रविवार को पुलिस व सार्वजनिक समति द्वारा एक अभिनव पहल करते हुए रेलवे ओवरब्रिज में लोहे से बने रेलिंग लगवाकर सुरक्षा सुविधा की शुरुआत की गई।

रेलिंग लगने से लोगों की जानमाल की सुरक्षा होगी। ब्रिज में कोई अप्रिय घटना होने से बचाव होगा। ओवरब्रिज में सुरक्षा और घटनाओं पर नजर रखने सीसीटीवी कैमरे लगाने की भी तैयारी है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं को रोकने शहर को जोड़ने वाली एकमात्र लाइफ लाइन चिखली-खैरागढ़ रोड ओवर ब्रिज में पुलिस विभाग व सार्वजनिक समिति की ओर से रेलिंग बेरीगेट लगाए गए हैं। रेलिंग लगने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी और वाहन अपने साइड पर चलेंगे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *