छत्तीसगढ़

मनेंद्रगढ़ : जिले में 26 दिनों तक चलेगा नेत्र ज्योति एवं कुष्ठ रोग खोज अभियान

मनेंद्रगढ़, 17 जून 2023 

कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में सघन कुष्ठ रोग खोज एवं नेत्र ज्योति अभियान का आगाज किया गया है। यह कार्यक्रम 15 जून से 10 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। 26 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में जिले के स्वास्थ्य अमला मैदानी स्तर पर प्रत्येक घर जाकर स्वास्थ्य जांच करेगी। सभी नागरिकों को कुष्ठ रोग, नेत्र रोग, मलेरिया तथा अन्य संबंधित बीमारी के संभावित मरीजों को चिह्नांकित किया जाएगा। प्रारंभिक स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधिकारियों एवं नेत्र सहायक अधिकारियों द्वारा जांच एवं सत्यापन कर मरीजों को ऑपरेशन और बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा संस्थानों में भेजा जायेगा। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश तिवारी ने बताया कि अभी तक जिले में मोतियाबिंद के संभावित 49 मरीज एवं कुष्ठ रोग के 13 संभावित मरीज चिह्नांकित किए गए हैं। कुष्ठ रोग के मरीजों एवं मोतियाबिंद के मरीजों का चिन्हांकन कर उनका बेहतर उपचार करके पूरे जिला को कुष्ठ रोग मुक्त जिला बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कलेक्टर नरेंद्र दुग्गा ने सभी नागरिकों से अपील की है कि सभी लोग स्वास्थ्य विभाग की सर्वे टीम के द्वारा किए जा रहे स्वास्थ्य परीक्षण कार्य में सहयोग करें। अपनी समस्या को कर्मचारियों को बतायें ताकि बेहतर स्वास्थ्य उपचार की सुविधा उपलब्ध करायी जा सके।

kgnews

Recent Posts

CG Weather Update: अवदाब के असर से रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

CG Weather Update: अवदाब के असर से रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आषाढ़ लगने के बाद झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है. नदी-नाले उफान…

15 minutes ago
चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने रचा इतिहास, 6 दिन में बनाए 17 हजार से ज्यादा टैबलेट

चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने रचा इतिहास, 6 दिन में बनाए 17 हजार से ज्यादा टैबलेट

चीनी रोबोटिक्स कंपनी एजीबॉट ने इतिहास रच दिया है। दरअसल इस कंपनी के ह्यूमनॉइड रोबोट्स…

41 minutes ago
जंगल से 10 KM दायरे में आरा मिलों पर रोक बरकरार, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं

जंगल से 10 KM दायरे में आरा मिलों पर रोक बरकरार, बिलासपुर हाईकोर्ट ने 19 याचिकाएं खारिज कीं

बिलासपुर. हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण मामले में फैसला देते हुए राज्य सरकार के उस निर्णय…

1 hour ago
स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

स्वेच्छानुदान मद से सुदूर वनांचल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल, मांझीगुडा को 10 कंप्यूटर प्रदत्त

रायपुर  राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की…

2 hours ago
मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव की उच्च स्तरीय बैठक, विभागों की प्रमुख योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा

मुख्य सचिव ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक विभागों के महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं…

2 hours ago
मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम में चयन

मलेशिया एशिया पैसिफिक डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की गौरांशी शर्मा का भारतीय टीम…

2 hours ago