CG : सुदूर वनांचल के स्कूल हुए गुलजार

छात्रों को मिल रही विषय विशेषज्ञों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

रायपुर, प्रदेश में नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षक युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया से छत्तीसगढ़ के सुदूर जिलों में शिक्षा व्यवस्था सशक्त हो रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रही इस पहल से सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड के विद्यालयों में भी सकारात्मक बदलाव नजर आने लगी है। कभी नक्सलियों के बंदूक की आवाज सुनाई देती थी, अब वहां शिक्षा की अलख सुनाई देती है। अब विद्यार्थियों को नियमित, विषय विशेषज्ञ और प्रशिक्षित शिक्षकों से शिक्षा मिल रही है, जिससे पढ़ाई का स्तर निरंतर सुधर रहा

सुकमा जिला के विकाखण्ड जिला शिक्षाधिकारी छिंदगढ़ ने बताया कि शासन द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किए गए युक्तियुक्तकरण से इन विद्यालयों में अब शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित हो चुकी है। इससे न केवल विद्यालयों में नियमित पढ़ाई हो रही है, बल्कि बच्चों की रुचि भी बढ़ी है और शिक्षकों का कार्यभार भी संतुलित हुआ है।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार छिंदगढ़ विकासखंड में कुल 390 शासकीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 288 प्राथमिक, 82 माध्यमिक, 13 हाई स्कूल और 07 हायर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं। युक्तियुक्तकरण से पूर्व यहां 08 विद्यालय शिक्षकविहीन थे और 96 विद्यालय एकल शिक्षक पर निर्भर थे। यह स्थिति बच्चों की शिक्षा के स्तर को प्रभावित कर रही थी।

शिक्षक युक्तियुक्तकरण की यह पहल न केवल स्कूलों में शिक्षा का वातावरण सुदृढ़ कर रही है, बल्कि इससे ड्रॉपआउट दर में कमी और परीक्षा परिणामों में सुधार भी देखने को मिल रहा है। सरकार का यह प्रयास निश्चित रूप से राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने में मददगार साबित होगा।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : जिला अस्पताल : नए ऑपरेशन थिएटर के सामने पर्याप्त कुर्सियों की जरूरत…

राजनांदगांव : जिला अस्पताल : नए ऑपरेशन थिएटर के सामने पर्याप्त कुर्सियों की जरूरत…

राजनांदगांव| जिला अस्पताल में नए ऑपरेशन थिएटर (ओटी) शुरू होने के बाद यहां मरीजों और…

2 minutes ago
राजनांदगांव : पूर्व प्रभारी प्राचार्य बोलीं- मुझ पर गलत आरोप लगाया गया…

राजनांदगांव : पूर्व प्रभारी प्राचार्य बोलीं- मुझ पर गलत आरोप लगाया गया…

राजनांदगांव । खैरझिटी की पूर्व प्रभारी प्राचार्य यास्मीन अंजुम पर वर्तमान प्राचार्य और शिक्षकों ने…

5 minutes ago
राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज मार्ग का डिवाइडर क्षतिग्रस्त, हादसे का खतरा बढ़ गया…

राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज मार्ग का डिवाइडर क्षतिग्रस्त, हादसे का खतरा बढ़ गया…

राजनांदगांव | मेडिकल कॉलेज जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कई स्थानों पर डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो…

9 minutes ago
राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के सामने जानलेवा गड्ढा हुआ…

राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के सामने जानलेवा गड्ढा हुआ…

राजनांदगांव| कलेक्ट्रेट के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने सड़क पर बना बड़ा गड्ढा लंबे समय…

17 minutes ago
राजनांदगांव : मोहारा बाइपास के ढलान में गड्ढा, हादसे का खतरा…

राजनांदगांव : मोहारा बाइपास के ढलान में गड्ढा, हादसे का खतरा…

राजनांदगांव | मोहारा बाइपास में बने फ्लाई ओवर के ढलान पर एक विशाल और गहरा…

22 minutes ago
जशपुर की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन, मनरेगा से रोजगार और विकास को मिली नई गति

जशपुर की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन, मनरेगा से रोजगार और विकास को मिली नई गति

रायपुर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्रामीण परिवारों…

31 minutes ago